Header Ads

Breaking News

एडिशनल सेशन जज की कोठी के माली, बजाज फाइनेंस कर्मी और इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम के सेल्समैन को कोरोना

https://ift.tt/3fQL4iS

जिले में कोरोना का आंकड़ा 100 के पास पहुंच गया। सोमवार को तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें एडिशनल सेशन जज की कोठी का माली, बजाज फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी और शहर के प्यारा चौक पर स्थित गर्ग इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम पर काम करने वाला व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। खतरे की बात यह है कि तीनों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। दो तो ऐसे हैं जो हर दिन सैकड़ों लोगों से मिलते थे। यहीं से दोनों किसी संक्रमित के संपर्क में आए होंगे और संक्रमित हुए हैं। वहीं बिलासपुर के गांव दरियापुर का निवासी मुलाना में एडमिट था।

उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जज की कोठी के माली के पॉजिटिव आने से संक्रमण अधिकारियों के सरकारी आवास तक पहुंच गया है। क्योंकि पिछले दिनों एसपी आवास की मेड भी पॉजिटिव आई थी। हालांकि वह दिल्ली से आई थी। सोमवार को जो तीन पॉजिटिव मिले हैं उसमें से दो को बुखार आया था। वहीं एक की तबीयत ठीक थी। उसने साथी के बीमार होने पर खुद का टेस्ट कराया था।

सीएमओ डॉक्टर विजय दहिया ने बताया कि सोमवार को तीन कोरोना पॉजिटिव आए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनके संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। यमुनानगर में अब तक 95 केस सामने आ चुके हैं।

बजाज फाइनेंस कंपनी का कर्मी, रोजाना पब्लिक डीलिंग करता था
पृथ्वी नगर निवासी 27 साल का युवक बजाज फाइनेंस कंपनी में काम करता है। वह लोन के सिलसिले में लोगों से मिलता है। उसे बुखार आया तो उसने प्राइवेट अस्पताल से दवाई ली। लेकिन कोई आराम नहीं हुआ। इसके बाद ईएसआई में 20 जून को टेस्ट के लिए सैंपल दिया। अब पॉजिटिव मिला है। उसके घर में चार लोग हैं।

जज की कोठी के माली को चार दिन पहले आया था बुखार
बुटर विहार कॉलोनी निवासी 40 साल का व्यक्ति एडिशनल सेशन जज की सेक्टर-17 स्थित सरकारी आवास पर माली है। यह व्यक्ति दिन में कोठी पर काम कर अपने घर आ जाता था। उसे चार दिन पहले बुखार आया था। डॉक्टर ने टेस्ट के लिए भेजा था। अब रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसके घर में भी चार लोग हैं।

कर्मचारी को कोरोना की आशंका पर साथी ने अपना टेस्ट कराया तो पॉजिटिव निकला
दशहरा ग्राउंड के पास रहने वाला व्यक्ति प्यारा चौक स्थित गर्ग इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर काम करता है। वहां पर एक और व्यक्ति काम करता है। उसे कई दिन से बुखार आ रहा था। उसे लगा कि साथी कर्मी को कोरोना हो सकता है। इसलिए उसने अपना टेस्ट कराया। इस पर उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसके घर में तीन-चार लोग हैं।

रोजाना लिए जा रहे 170 से 180 सैंपल
कोरोना टेस्ट के लिए ईएसआई अस्पताल में सैंपल लिए जाते हैं। वहां पर सुबह और दोपहर बाद दो शिफ्टों में सैंपल होेते हैं। कुछ को स्क्रीनिंग के बाद बिना टेस्ट किए वापस भेज दिया जाता है। जिसमें सिमटम या फिर ट्रैवल हिस्ट्री होती है उनके सैंपल लिए जाते हैं। हर दिन वहां पर 140 से 150 लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। वहीं कुछ के सैंपल फिल्ड की टीमें लेती हैं। कुल 170 से 180 सैंपल हर दिन लिए जा रहे हैं ।

लगातार मिल रहे कोरोना संक्रमित
19 जून को नौ केस सामने आए थे। 20 को सात केस, 21 को चार और 22 जून को भी चार केस सामने आए हैं। इस तरह से केस लगातार बढ़ रहे हैं। माना जा रहा है कि अगर इसी तरह से केस आते रहे तो आने वाले दिनों में हालत बिगड़ सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यमुनानगर|काेराेना संक्रमित मिलने के बाद सील एरिया में जांच करने पहुंचे डीसी और एसडीएम।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YS1YXy

कोई टिप्पणी नहीं