Header Ads

Breaking News

एचएम लोडर व डंपर छुड़ा ले गया खनन माफिया, दो नामजद

https://ift.tt/2YTgfUc

अवैध खनन रोकने के लिए बनाई गई स्पेशल टास्क फोर्स टीम पर हमला कर अवैध खनन माफिया पकड़े गए एचएम लोडर व डंपर को लेकर फरार हो गया है। एएसआई राजेश कुमार ने थाना प्रताप नगर में हमला करने, जान से मारने की धमकी देने तथा पकड़े गए वाहनों को छुड़ाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। राजेश कुमार एएसआई ने दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

एएसआई ने बताया कि वह धर्मेंद्र कुमार, विकास कुमार, संजीव कुमार तथा खनन रक्षक रमेश कुमार फौजी के साथ प्राइवेट गाड़ी में बेल गढ़ क्षेत्र में पत्थर खदानों का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने महादेव स्क्रीनिंग प्लांट के सामने पत्थर खदान में अवैध खनन करते एक एचएम लोडर तथा एक डंपर नजर आया।

टीम को आता देख अवैध खनन में लिप्त लोग मौके से इधर-उधर भाग निकले। स्पेशल टास्क फोर्स टीम ने अवैध खनन में लिप्त वाहनों की वीडियो, जीपीएस रिकॉर्डिंग तथा फोटोग्राफ लेकर उन्हें कब्जे में ले लिया। एचएम लोडर को धर्मेंद्र कुमार चला रहा था। जैसे ही वह एचएम लोडर व डंपर को लेकर थाना प्रताप नगर की ओर चले।

इसी दौरान 15-20 संगठित लोगों ने जिन्होंने अपने चेहरे ढके हुए थे टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। एएसआई राजेश ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि एचएम लोडर को चला रहे धर्मेंद्र को मेहताब नामक व्यक्ति ने धक्का देकर नीचे गिरा दिया। जिससे वह बाल-बाल बच गया। राजेश कुमार एएसआई ने बताया कि मेहताब व मुनव्वर आदि एचएम लोडर को जबरदस्ती छुड़ाकर वहां से फरारहो गए।

कुछ नकाबपोश युवक वाहनों को छुड़ाकर जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग निकले। सरकारी कार्य में बाधा डालने, सीज किए गए वाहनों को छुड़ा कर ले जाने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई है । एएसआई राजेश कुमार ने एचएम लोडर, डंपर के रजिस्ट्रेशन नंबर,जीपीएस रिकॉर्डिंग, फोटोग्राफ व वीडियो पुलिस को दिए हैं। एएसआई राजेश कुमार ने मेहताब व मुनव्वर नामक 2 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/317Pvlm

कोई टिप्पणी नहीं