Header Ads

Breaking News

दिल्ली हाई काेर्ट ने केस में सुनवाई काे लेकर सरकार और पुलिस से जवाब मांगा

दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज मामले की सुनवाई के लिए विशेष अदालत गठित करने और सुनवाई में तेजी लाने की मांग को लेकर दायर याचिका पर दिल्ली हाई काेर्ट ने केंद्र, दिल्ली सरकार अाैर दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है। मरकज में शामिल हुए 121 मलेशियाई नागरिकों ने हाई कोर्ट में यह याचिका दायर की है।

जस्टिस एजे भंभानी की पीठ ने बुधवार काे याचिका पर वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग से सुनवाई की। पीठ ने दिल्ली सरकार को सभी मलेशियाई नागरिकों के मुकदमे की स्थिति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश भी दिया है। मामले की सुनवाई एक जुलाई काे हाेगी।

दिल्ली पुलिस ने अभी तक 125 मलेशियाई नागरिकों में से 121 के खिलाफ निचली अदालत में 47 आरोप-पत्र दाखिल किया है। इस पर 17 जून से लेकर 25 जून तक सुनवाई होनी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Delhi High Court seeks answers from the government and police for hearing in the case


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fCFaSK
https://ift.tt/3daLwai

कोई टिप्पणी नहीं