Header Ads

Breaking News

पूर्व भाजपा सांसद के बेटे पर रेप का आरोप, केस दर्ज

हिसार के पूर्व सांसद व भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह बरवाला के बेटे पर रेप का आरोप लगा है। इस मामले में मिली शिकायत पर लक्ष्मी नगर थाने में केस दर्ज किया गया है। पीड़िता का आरोप है नौकरी के बहाने प्रशांत बरवाला ने उससे दोस्ती की। फिर गलत काम किया।

गर्भवती होने पर उसका गर्भपात कराने का दबाव बनाया। मना करने पर उसकी पिटाई कर दी। 31 साल की महिला ने पिछले दिनों लक्ष्मी नगर थाने में मामले की शिकायत दी थी। शादीशुदा महिला के दो बच्चे हैं। वह पति से अलग होकर लक्ष्मी नगर इलाके में किराए पर रहती है।

वर्ष 2017 में पीड़िता प्रशांत बरवाला से मिली थी, जिसने उसे नौकरी दिलवाने का झांसा दिया। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। बाद में प्रशांत ने महिला से प्यार का दावा किया। उसका कहना था कि वह शादीशुदा है, पर उसका कोई बच्चा नहीं है। वह एक बच्चा चाहता है, यह कहकर आरोपी ने उसके साथ रिलेशन बनाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37GxFag
https://ift.tt/2C9pyHF

कोई टिप्पणी नहीं