Header Ads

Breaking News

नार्थ में जय प्रकाश, साउथ में अनामिका और ईस्ट दिल्ली में निर्मल जैन का बनना तय

दिल्ली के तीनों नगर निगमों के कार्यालय में बुधवार को महापौर, उप-महापौर व अन्य पदों के लिए नामांकन-पत्र भरे गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता द्वारा घोषित नामों में उत्तरी निगम में जय प्रकाश, दक्षिणी निगम में अनामिका मिथिलेश और पूर्वी में निर्मल जैन ने महापौर पद के लिए पर्चा भरा। आगामी 24 जून 2020 को चुनाव में ये नाम निर्विरोध चुने जाएंगे।

इनके अलावा अध्यक्ष गुप्ता ने तीनों निगमों के उपमहापौर, स्थायी समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष नेता सदन और निगम जोन के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी गई है। उत्तरी निगम में उप-महापौर रितु गोयल, स्थायी समिति अध्यक्ष छैल बिहारी गोस्वामी व उपाध्यक्ष विजेंद्र यादव, नेता सदन योगेश शर्मा, साथ ही नरेला जोन अध्यक्ष जयेंद्र डबास, उपाध्यक्ष सविता खत्री, केशवपुरम जोन अध्यक्ष जोगीराम जैन, उपाध्यक्ष मंजू खंडेलवाल, रोहिणी जोन अध्यक्ष आलोक शर्मा, उपाध्यक्ष सरोज बाला जैन, करोल बाग जोन अध्यक्ष तेजराम फौर, उपाध्यक्ष बबीता भरीजा, सिविल लाइन जोन अध्यक्ष राजा इकबाल, उपाध्यक्ष कल्पना झा शामिल है। सिटी एसपी के जोन अध्यक्ष उपाध्यक्ष के नाम अभी घोषित नहीं किए गए हैं। दक्षिणी निगम में उप-महापौर पद के लिए सुभाष भड़ाना, स्थायी समिति अध्यक्ष राजदत्त गहलोत हैं।

उपाध्यक्ष तुलसी जोशी, नेता सदन नरेंद्र चावला और नजफगढ़ जोन अध्यक्ष सुमन डागर, उपाध्यक्ष सुषमा गोदारा, साउथ जोन अध्यक्ष नंदिनी शर्मा, उपाध्यक्ष माया बिष्ट, पश्चिमी जोन अध्यक्ष कर्नल बीके ओबरॉय, उपाध्यक्ष रीता ओबरॉय, सेंट्रल जोन अध्यक्ष पूनम भाटी व उपाध्यक्ष विनोद करोतिया नामों को उम्मीदवार के रूप में सूची में जारी किया गया है पूर्वी निगम में उप-महापौर के पद के लिए हरि प्रकाश बहादुर, स्थायी समिति अध्यक्ष सतपाल सिंह व उपाध्यक्ष दीपक मल्होत्रा, नेता सदन प्रवेश शर्मा, शाहदरा साउथ जोन अध्यक्ष भावना मलिक व उपाध्यक्ष शशि चंदना, शाहदरा उत्तरी जोन अध्यक्ष केके अग्रवाल व उपाध्यक्ष दुर्गेश तिवारी के नाम घोषित किए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2N4G8e4
https://ift.tt/2C9pyHF

कोई टिप्पणी नहीं