Header Ads

Breaking News

ऑटो मार्केट में दुकान के बाहर खड़ी कार चोरी

https://ift.tt/3g4BUzB

लोहारू रोड स्थित हालुवास ऑटो मार्केट से चोर बीती रात दुकान के बाहर खड़ी एक कार चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू करदी है।

पुलिस को दी शिकायत में ब्रह्मा काॅलोनी निवासी डॉ. अश्वनी लांबा ने बताया कि वह अपने दोस्त शास्त्री नगर निवासी सुखबीर के पास उसकी ऑटो मार्केट स्थित दुकान पर गया था। उसने अपनी गाड़ी दुकान के बाहर खड़ी कर दी। रात को वह दोस्त की दुकान पर ही रूक गया। अगले दिन सुबह दुकान से बाहर निकलकर देखा तो गाड़ी गायब थी। गाड़ी की कीमत लगभग ढाई लाख रुपये है। मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NIrARL

कोई टिप्पणी नहीं