मिठाई की दुकान में सेंध लगा चोर 15 हजार की नकदी ले गए
बीती रात जुई बस स्टैंड पर शिव गोरख मिष्ठान भंडार में सेंध लगाकर चोर 15000 नकदी व 5000 रुपये कीमत की मिठाई तथा अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। शिव गोरख मिष्ठान भंडार के मालिक महेश शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने जुई बस स्टैंड पर मिठाई की दुकान कर रखी है। वह रात को अच्छी तरह से दुकान बंद कर के घर गया था। रात में अज्ञात चोरों ने पीछे से दीवार तोड़कर दुकान में अंदर घुसे और वहां पर रखी मिठाई, गल्ले में रखे ₹15000, सिगरेट और ठंडे लेकर फरार हो गए।
सुबह जो उन्होंने आकर दुकान खोली तो चोरी का पता चला और इस मामले की शिकायत थाना के अंदर दी गई पुलिस मौका मुआयना कर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। 10 दिन में यह जुई में दूसरी चोरी है। पहली चोरी 10 दिन पहले धनपत शर्मा के घरहुई थी जिसमे 85 हजार रुपये चोरी कर लिए थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dLL16y
कोई टिप्पणी नहीं