Header Ads

Breaking News

गाेवंश से भरी गाड़ी पकड़वाने की रंजिश में गो तस्करों ने बजरंग दल सुरक्षा प्रमुख पर किया राॅड से हमला

https://ift.tt/3g4BUzB

बजरंग दल के कार्यकर्ता ने गो तस्करों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि यह हमला इस रंजिश में किया गया है कि बजरंग दल के वर्कर ने तस्करों की गाड़ी पुलिस को पकड़वाई थी। तभी से वे रंजिश पाले हुए थे। उन्होंने वर्कर के ढाबे पर आकर पहले तो ट्रक खड़ा कर रास्ता बंद कर दिया और तब तक वर्कर को पीटते रहे जब तक वह बेहोश नहीं हुआ। बाद में वे धमकी देकर फरार हो गए। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। इसे लेकर शिकायत छछरौली पुलिस को दी गई है।

यमुनानगर के सुभाष नगर निवासी दीपक तिवारी ने बताया कि वह बजरंग दल जिला सुरक्षा प्रमुख हैं। उसने अपना ढाबा मलिकपुर मेन रोड पर किया हुआ है। 5 जून को उसने अपने साथियों के साथ मिलकर गोवंश से भरा हुआ एक ट्रक पुलिस को पकड़वाया था। गोवंश को वध के लिए ले जाया जा रहा था। तस्करी में कुछ मिलकपुर गांव के विशेष समुदाय के लोग थे जो इस घटना के बाद से उससे रंजिश रखने लगे थे। रविवार रात वह अपने ढाबे पर था, तभी एक ट्रक ने उसके ढाबे का रास्ता रोक दिया।

इस ट्रक में मिलकपुर के उन तस्करों के भाई और साथी थे, जिन्होंने रंजिशन उस पर लोहे की रॉड व डंडाें से जानलेवा हमला किया। जो घटना ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। हमला करने वालों ने कहा कि हमारी गाड़ी पकड़वाने पर यही अंजाम होता है। अगर भविष्य में फिर उनकी गाड़ी पुलिस से पकड़वाई तो उसे जान से मार देंगे। इसके बाद वह बेहोश हो गया। ढाबे पर काम करने वाले उसके कर्मचारी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CWEdGR

कोई टिप्पणी नहीं