कोरोना के टेस्ट रेट में गिरावट से आमजन को मिलेगी राहत: जिंदल
कोरोना की टेस्टिंग रेट में गिरावट से आमजन को राहत मिलेगी। यह बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हरियाणा प्रांत संघ चालक पवन जिंदल ने कही। वह आज अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के दो दिवसीय गूगल मीट आधारित वेबिनार का उद्घाटन करते हुए संबाेधन दे रहे थे। इस ग्राहक पंचायत में उत्तर क्षेत्र के पांच राज्यों के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों कोविड-19 काल के खास पहलुओं पर चर्चा की। इससे पहले शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई।
पवन जिंदल ने कहा कि हरियाणा एवं केंद्र सरकार द्वारा कोविड 19 टेस्ट एवं इलाज के लिए निश्चित धनराशि निर्धारित कराने में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की भूमिका अहम रही।
पूर्व में कोविड-19 के नाम पर आमजन से 10 से साढ़े 12 हजार रुपए तक वसूले जा रहे थे, लेकिन ग्राहक पंचायत के कार्यकर्ताओं की मांग पर केंद्र सरकार ने इस टेस्ट की फीस 4500 रुपए निर्धारित की। बाद में फिर फीस 2400 रुपए की गई है। आयुष विभाग हिसार से डॉ. सुखवीर
सिंह वर्मा ने कोरोना का आयुर्वेद द्वारा बचाव की जानकारी दी। हरियाणा प्रांत अध्यक्ष नवीन जैन, शिक्षा बाेर्ड के चेयरमैन जंगबीर सिंह, मुनेश शर्मा, डॉ. हरिदत्त कौशिक, नारायण शाह, दुर्गा प्रसाद सैनी, दिनकर सबनीस, आनंद राव देशपांडे, प्रदीप बंसल, जयंत, अशोक गर्ग तथा अरुण राव देशपांडे ने विचार रखे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YZYq5G
कोई टिप्पणी नहीं