Header Ads

Breaking News

घोड़ों में पेट दर्द के उपचार पर लुवास में दो दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

https://ift.tt/2YTgfUc

इंडियन सोसायटी फॉर वेटरनेरी सर्जरी एवं लुवास के ई-गवर्नेन्स सेल के तकनीकी सहयोग से घोड़ों में पेट दर्द के कारण चिकित्स्य एवं शल्य चिकित्सा उपचार पर रविवार को राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित किया गया, इसमें उपचार के तरीके बताए गए। वेबिनार में मुख्य वक्ता डॉ. अरुण आनंद (प्राध्यापक), वेटरनेरी सर्जरी विभाग, गुरु अंगद देव पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय, लुधियाना (पंजाब) रहे। वेबिनार को डॉ. नितिन भाटिया (इंटास ऐनिमल हेल्थ फ़ार्मसूटिकल) के सहयोग से माइक्रसॉफ्ट टीम सॉफ्टवेयर द्वारा संचालित किया गया।

वेबिनार के प्रथम चरण में डॉ. अरुण आनंद ने घोड़ों में पेट के दर्द के विभिन्न कारणों तथा घोड़ों के पेट एवं आंतों की आंतरिक संरचना का विस्तार में वर्णन किया। वहीं दूसरे चरण में डॉ. आनंद ने घोड़ों में पेट के दर्द में चिकित्सा एवं शल्य चिकित्सा उपचार सभी से साँझा किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YkbW4X

कोई टिप्पणी नहीं