Header Ads

Breaking News

20 पतियों ने राज्य महिला आयोग में दी शिकायत, पत्नियां फोन पर रहती हैं बिजी, मना करने पर झूठे केस में फंसाने की देती हैं धमकी

https://ift.tt/2YTgfUc

(महबूब अली)लॉकडाउन के दौरान प्रदेश में जहां महिला उत्पीड़न के मामले बढ़े हैं, वहीं विभिन्न स्थानों के पतियों ने भी पत्नियों पर टाॅर्चर करने का आरोप लगाया है। प्रदेश के 20 लाेगाें ने राज्य महिला आयोग में शिकायत करते हुए पत्नियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।

पतियाें का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान ही उनकी शादी हुई थी। उनका आरोप है कि अब पत्नियां उन्हें दहेज के झूठे केस में फंसाने और आत्महत्या की धमकी दे रही है। इसके कारण वह सही से काम भी नहीं कर पा रहे हैं।

इस तरह के कुछ मामलों

  • केस - 1 : रोहतक के रहने वाले प्राइवेट नौकरी पेशा युवक ने राज्य महिला आयोग में शिकायत करते हुए बताया कि उसने एक माह पहले लॉकडाउन के दौरान शादी की थी। आरोप है कि पत्नी किसी से फोन पर बातें करती रहती है। विरोध करने पर आत्महत्या करने की धमकी देती है। जिसके कारण मैं परेशान और टेंशन में हूं।
  • केस - 2 : गुरुग्राम की मल्टीनेशनल कंपनी में इंजीनियर ने राज्य महिला आयोग में शिकायत करते बताया कि उसकी शादी 2 माह पहले ही फरीदाबाद की एक युवती से हुई थी। आरोप है कि पत्नी कोई काम नहीं करती है। काम के लिए कहने पर उसे दहेज के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रही है। कार्रवाई की गुहार लगाई।
  • केस - 3 : हिसार के रहने वाले एक अध्यापक ने बताया कि उसने डेढ़ माह पहले ही पानीपत की युवती से शादी की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी तथा पत्नी के बीच में कलह रहने लगी। अब पत्नी आत्महत्या की धमकी दे रही है। कहा जा रहा है कि आत्महत्या कर सुसाइड नोट छोड़कर उसे फंसा देगी।
  • केस - 4 : सोनीपत के रहने वाले युवक ने बताया कि उसकी शादी 3 माह पूर्व ही हुई थी। आरोप है कि उसकी पत्नी फोन पर ही बिजी रहती है। फोन पर बिजी रहने से मना करने पर आत्महत्या की धमकी देती है।

महिला आयोग ने तीन दंपति के बीच कराया सुलह : प्रतिभा सुमन
राज्य महिला आयोग की चेयरमैन प्रतिभा सुमन का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान महिलाओं की शिकायत के मामले सामने आए मगर अब पति भी पत्नी की शिकायत के लिए आयोग का दरवाजा खटखटा रहे हैं।

अधिकतर का आरोप है कि थोड़ी सी बात होने पर पत्नी आत्महत्या की धमकी देती हैं जिसके कारण टेंशन में रहते हैं। इस तरह के तीन मामलों में सुलह की है। जल्द ही अन्य मामलों में भी सुलह करा दी जाएगी। दम्पति से अपील है कि समझदारी का परिचय देते हुए एक दूसरे को समझ कर प्यार से रहें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YkdLPl

कोई टिप्पणी नहीं