Header Ads

Breaking News

पोस्टर मेकिंग में गुलशन, भाषण में पल्लवी प्रथम

https://ift.tt/2ZeMltG

हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की ओर से अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं व्यापार दिवस पर 16 से 20 वर्ष के बच्चों के लिए पोस्टर मेकिंग व भाषण प्रतियोगिताओं का ऑनलाइन आयोजन किया। इसमें बच्चों ने नशे के विरुद्घ अपना संदेश देकर समाज को नशे के प्रति जागरूक किया गया।

इस मौके पर उपायुक्त आरके सिंह ने आमजन को नशे से दूर रहने की अपील की ताकि एक स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण हो सके। उन्होंने लोगों से यह अपील भी की कि अगर कहीं पर भी नशे का अवैध व्यापार कोई कर रहा है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस विभाग या जिला प्रशासन को दें ताकि नशे को काबू करने के लिए अवैध व्यापार को रोका जा सकें। जिला बाल कल्याण अधिकारी विपिन कुमार शर्मा ने बताया कि पुरस्कार के रुपए प्रथम स्थान वाले को 500 रुपए, द्वितीय को 300 रुपए, तृतीय को 200 रुपए व सांत्वना को 100 रुपए दिये जाएंगे।

यह ईनाम राशि सीधे उनके बैंक खाते में डलवाई जाएगी। प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल की भूमिका रतन लाल, देवेंद्र सैनी सेवानिवृत्त कला अध्यापक, प्रवक्ता डॉ. पंकज गौड़, प्रवक्ता डॉ. जितेन्द्र भारद्वाज ने निभाई। नशामुक्ति केंद्र के निदेशक रोहताश सिंह रंगा ने बताया कि पिछले वर्ष नशामुक्ति केंद्र द्वारा 350 लोगों के नशे का नि:शुल्क इलाज किया गया। कोविड-19 के समय में इस केन्द्र में 40 लोगों ने अपना इलाज करवाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CFKd6p

कोई टिप्पणी नहीं