Header Ads

Breaking News

जिला मुख्यालय की मांग को लेकर संघर्ष समिति ने विधायकों को दिए ज्ञापन

https://ift.tt/2ZeMltG

संघर्ष समिति शिष्टमंडल के अध्यक्ष एवं यादव सभा के प्रधान डॉक्टर प्रेम राज यादव की अगुवाई में नांगल चौधरी के विधायक डॉ अभय सिंह यादव के आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने समिति की तरफ से महेंद्रगढ़ जिले का नाम ना बदलते हुए सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को महेंद्रगढ़ सचिवालय में बढ़ाने संबंधी ज्ञापन सौंपा।

यादव सभा के मीडिया प्रभारी कप्तान राजेंद्र सिंह खेड़ा ने बताया कि डॉ अभय सिंह यादव ने महेंद्रगढ़ संघर्ष समिति को आश्वस्त किया कि सरकार से वो इस विषय पर बात करेगे। मुख्यमंत्री से सप्ताह में 2 दिन डीसी व एसपी को महेंद्रगढ़ बैठाने का भी अनुरोध करेंगे ।उन्होंने कहा इस विषय में सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने भी इस संदर्भ में मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।

तत्पश्चात शिष्टमंडल अटेली के विधायक सीताराम यादव से मार्केट कमेटी कार्यालय कनीना में मिला। उन्हें भी ज्ञापन सौंपते हुए महेंद्रगढ़ जिले का नाम किसी भी सूरत में ना बदला जाए और जिले के तौर पर इसकी सार्थकता भीपूर्ण की जाए। पूर्व निर्धारित उनके कथन पर समिति ने उनका धन्यवाद भी किया।

विधायक ने शिष्टमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा की वे आगामी मंगलवार को ही मुख्यमंत्री को संघर्ष समिति के ज्ञापन से अवगत कराते हुए पुरजोर तरीके से इस मांग को उठाएंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता धर्मवीर सिंह यादव, महावीर पहलवान प्रतिनिधि गुर्जर समाज, सरोज चौधरी प्रतिनिधि जाट समाज, सुंदरलाल आसोदिया अध्यक्ष सेन समाज, एडवोकेट हरीश यादव प्रधान बार एसोसिएशन कनीना, बलवंत बोहरा कार्यकारिणी सदस्य यादव सभा उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZhQg8S

कोई टिप्पणी नहीं