Header Ads

Breaking News

चार से 6 दिन में काेराेना लगा रहा सेंचुरी, 504 पहुंचा आंकड़ा, 16 नए केस आए, 238 हाे चुके ठीक

https://ift.tt/2ZeMltG

काेराेना वायरस संक्रमित मरीजाें के मिलने की रफ्तार दो दिन तक धीमी रहने के बाद शुक्रवार को 16 नए केस सामने आए। इस तरह अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 504 पर पहुंच गया है। नए केस में पीजीआई की ओपीडी में कार्यरत लैब टेक्नीशियन, प्राइवेट जॉब करने वाले कर्मचारी, हाउसवाइफ, स्टूडेंट, कपड़ा कारोबारी, दवा व्यापारी, पुलिसकर्मी, तिलियार सेंटर में क्वाॅरेंटाइन में रह रहे छात्र को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों की संख्या 224 और जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 259 पहुंच गई है, जबकि 238 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंच चुके हैं। अनलाॅक हाेने के 1 जून से पहले केवल 44 केस थे। इसके बाद 4 से 6 दिन में ही 100 नए केस आरहे हैं। इस तरह अनलाॅक के 26 दिन के अंदर ही केस बढ़कर 504 हाे गए हैं।

इन लोकेशन में मिले कोरोना संक्रमित मरीज
सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि जनता काॅलोनी निवासी व पीजीआई की ओपीडी में कार्यरत 30 वर्षीय लैब टेक्नीशियन, सलारा मोहल्ला निवासी 28 वर्षीय युवक, सांपला के राम धर्मकांटा के समीप रहने वाले प्राइवेट कंपनी का 50 वर्षीय कर्मचारी, इस्माइला में 47 व 32 वर्षीय हाउसवाइफ, 11 साल का छात्र, दत्तौड़ निवासी परिवार का डेढ़ साल का बच्चा, आर्य नगर निवासी व 56 वर्षीय कपड़ा कारोबारी, चिन्योट काॅलोनी निवासी 27 वर्षीय मेडिसन कारोबारी, आर्य नगर निवासी व प्राइवेट जॉब करने वाला कर्मचारी व 52 वर्षीय हाउसवाइफ, सुंडाना गांव निवासी व हरियाणा पुलिस में कार्यरत 30 वर्षीय कर्मचारी, जगदीश काॅलोनी निवासी 52 वर्षीय हाउसवाइफ, प्रेम नगर निवासी 15 वर्षीय छात्रा, गांधी नगर निवासी 62 वर्षीय हाउसवाइफ और तिलियार क्वाॅरेंटाइन सेंटर में रह रही 22 वर्षीय छात्रा में कोरोना संक्रमण से ग्रस्त होने की पुष्टि हुई है।

पीजीआई में रोजाना हो रहे 1000 सैंपल टेस्ट
पीजीआई में बने कोविड 19 कंट्रोल रूम के प्रभारी व एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. वरुण अरोड़ा ने बताया कि पीजीआई में लैब टेस्टिंग की क्षमता बढ़ाकर एक हजार कर दी गई है। पहले 500 से 600 टेस्ट हाेते थे। रोहतक, जींद व झज्जर सहित अन्य आसपास के जिलों से आने वाले कोरोना संदिग्ध मरीजों के सैंपल की संख्या भी बढ़ी है।

जून महीने में यूं बढ़तेगए काेराेना मरीज
1 जून:44मरीज
5 जून : 107मरीज
9 जून: 201मरीज
14 जून :307मरीज
20 जून:421मरीज
26 जून:504मरीज



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3890XPo

कोई टिप्पणी नहीं