Header Ads

Breaking News

हांसी में खल कारोबारी पर हमला दो भाइयों के खिलाफ केस दर्ज

https://ift.tt/2YTgfUc

लाल सड़क पर कुछ युवकों ने एक कारोबारी के साथ मारपीट की। मारपीट की वजह उनकी दुकान के आगे खड़ी रेहड़ी को हटवाने काे लेकर बताई जा रही है। पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में चौपटा बाजार निवासी सुनील गर्ग ने बताया कि वह सिसाय पुल के समीप सुनील खल भंडार के नाम से दुकान चलाते हैं। पांच दिन पहले उनकी दुकान के आगे रेहड़ी लगाने को लेकर दो भाइयों से कहासुनी हो गई थी। इस पर उन्होंने धमकी दी थी। शुक्रवार रात को साढ़े आठ बजे वह अपनी दुकान का काम निपटा कर स्कूटी पर सवार होकर घर जा रहे थे। जब वह डडल पार्क से थोड़ा आगे लाल सड़क आखरी मोड़ पर पहुंचे तो तीन-चार लड़कों ने उनका रास्ता रोका।

उनके हाथ में लोहे की रॉड, डंडा व चाकू था। बिना कोई बात किये उनके ऊपर लोहे की राड डंडे व चाकू से जानलेवा हला कर दिया। वह अपनी स्कूटी समेत सड़क पर गिर गए। युवकों ने डंडे, रॉड से उन्हें मारा और भाग गए। मौके पर आये हुए लोगों ने उनके मोबाइल से घर वालों को सूचना दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ANfDaH

कोई टिप्पणी नहीं