महाबीर काॅलाेनी में एक माह से सीवरेज बंद मेन गली में भरा पानी, लोग हो रहे परेशान
महाबीर काॅलाेनी में चहल पार्क के पास माेहल्ले में मेन गली वासी पिछले एक माह से सीवरेज ब्लाॅक की समस्या से परेशान हैं। सीवरेज बंद होने के कारण गली में गंदे पानी भर गया है। लाेग शिकायतें करते हैं ताे जनस्वास्थ्य विभाग अस्थायी रूप से सीवरेज खाेल देता है, लेकिन दाे दिन बाद फिर गली सीवरेज पानी से लबालब हाे जाती है। लाेग बार बार शिकायत कर थक चुके हैं, लेकिन अधिकारी शिकायताें काे अनसुना कर रहे हैं।
स्थानीय वासियाें ने पूर्व पार्षद एवं भाजपा नेत्री रेखा सैनी से गुहार लगाई ताे उन्हाेंने अधिकारियाें से तुरंत इस समस्या के समाधान करने काे कहा है। साथ ही रेखा सैनी ने कहा कि यदि समस्या का स्थायी हल नहीं हुआताे वह मुख्यमंत्री से बात करेंगीं। वार्ड 8 से पार्षद प्रत्याशी रहे ईश्वर सिंह नाटा भी समाधान में लगे हुए हैं। भाजपा के युवा नेता मनाेज कुमार ने कहा कि अभी ताे मानसून आया भी नहीं है। जब बारिश काे सीजन शुरू हाेगा ताे यहां पानी घराें में घुस जाएगा।
गली निवासी सुमन, संताेष, सुनील तथा हंसराज यादव आदि ने बताया कि गली में सीवरेज की 12 इंच लाइन है। इसमें जेट फंसा हुआ है, जिसके कारण पानी का बहाव आगे नहीं हाेता। जब लाेग शिकायत करते हैं ताे जनस्वास्थ्य विभाग सुपर सकर मशीन से पानी निकालने की प्रक्रिया करवा देता है। पर इस अस्थायी इलाज से समाधान नहीं हाे पा रहा। दाे दिन बाद फिर पानी भर जाता है और गली में जमाव के बाद के लबालब हाे जाता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Z2eyUy
कोई टिप्पणी नहीं