Header Ads

Breaking News

जिले की योगशालाओं का चल रहा निरीक्षण

https://ift.tt/2ZeMltG

विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर माननीय मुख्यमंत्री मनोहरलाल के द्वारा हरियाणा की योगशालाओं मे 1000 योग शिक्षकों व आयुष सहायकों को नियुक्त करने का निर्णय लिया था। इसी सम्बन्ध में योगशालाओं की वर्तमान स्थिति व सुझावों को जानने हेतु हरियाणा योग परिषद ने प्रत्येक जिले में कमेटी गठित की है।

जिला महेंद्रगढ़ मे इस कमेटी की अध्यक्षता जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ अजीत सिंह जी कर रहे हैं। उनके निर्देशानुसार आयुष विभाग के चिकित्स्कों द्वारा तथा कमेटी सदस्य पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी निलेश मुदगल व पतंजलि परिवार सदस्य योगशालाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। पूरे जिलेभर की योगशालाओं के इस निरीक्षण की श्रृंखला में शुक्रवार को जिला प्रभारी निलेश मुदगल ने सिहमा खंड के गांव दौंगड़ा अहीर व मुंडिया खेड़ा स्थित योग एवं व्यायामशालाओं का निरीक्षण किया।

इसमें दौंगड़ा अहीर के सरपंच प्रतिनिधि होशियार सिंह व मुंडिया खेड़ा के सरपंच प्रतिनिधि अर्जुन सिंह ने संबंधित जानकारी व सुझाव साझा किए। इस दौरान योगशाला की गांव के केंद्र से दूरी, योगशाला में मरम्मत की आवश्यकताओं, सौंदर्यीकरण, टीनशेड आदि का जायजा लिया। साथ ही योग एवं स्वास्थ्य संबंधित गतिविधियों, गांव में इसकी जागरूकता आदि की भी बारीकी से जानकारी ली। इस सम्बन्ध में निलेश मुदगल ने बताया कि योगशालाओं के निर्माण का हरियाणा सरकार का निर्णय न केवल सराहनीय रहा है, बल्कि अन्य प्रदेशों को भी स्थायी स्वास्थ्य समाधान की नजीर पेश कर
रहा है।

आयुष विभाग एवं पतंजलि योग परिवार मिलकर जिलेभर की योगशालाओं की रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। इसे 29 जून से पहले तैयार करके हरियाणा योग परिषद को सौंपा जाना है। जहां से इसे आगे मुख्यमंत्री जी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें गांव के सरपंच के सुझावों को महत्व दिया जा रहा है। आशा है कि योग शिक्षकों की नियुक्ति होने के बाद तथा योगशाला में नियमित स्थायी गतिविधियां आरम्भ होने के बाद ग्रामीणों के स्वास्थ्य में सुधार देखा जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YGo7JT

कोई टिप्पणी नहीं