Header Ads

Breaking News

मन को पद्मासन में स्थिर कीजिए, तन को वज्रासन में रखिए, हार जाएगा कोरोना

https://ift.tt/313p0xE

महामारी से बचने के लिए लोग इन दिनों शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। इसके लिए लोग कई तरह की दवाओं का सेवन भी कर रहे हैं। जबकि योग गुरुओं का कहना है कि रोजाना 15 से 20 मिनट तक कुछ योग अभ्यास करके आप शरीर की इम्यूनिटी बढ़ा सकते हैं। ये अासन करने में भी काफी आसान हैं।

उज्जायी प्राणायाम; इम्यूनिटी करे मजबूत
कैसे करें: सावधान अवस्था में खड़े हो जाएं। एड़ी मिली हों और दोनों पंजे फैले हों। अब जीभ को नाली की तरह बनाकर होठों के बीच से हल्का सा बाहर निकालें। जीभ से अंदर की वायु को बहार निकालें। इसके बाद धीरे-धीरे और गहरी सांस लें। फिर शरीर को थोड़ा ढीला छोड़कर श्वास धीरे -धीरे बहार निकाल दें। इसे प्रतिदिन 2 से 5 मिनट तक 8 से 10 बार करें। यह प्राणायाम बैठ कर भी कर सकते हैं।
फायदा : सांस नलिका, थॉयराइड को ठीक करता है। इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत करने में मदद करता है।

भ्रामरी; सोच बनाए सकारात्मक
कैसे करें: पद्मासन या वज्रासन में बैठें। मन शांत रखें। हाथों को बगल में फैला कर कंधे के समानांतर लाएं। कोहनियों को मोड़ते हुए हाथों को कान के पास लाएं। दोनों अंगूठों से कान बंद करें। अब हाथों की पहली अंगुली को माथे पर लगाएं। शेष अंगुलियां आंखों पर रखें। मुंह बंद रखें। सामान्य गति से सांस अंदर लें। फिर नाक से मधु-मक्खी जैसी आवाज करते हुए बाहर निकालें। इसे लगातार 5 से 10 मिनट तक दोहराएं।
फायदा : मानसिक तनाव कम होता है। साइनस के रोगी को राहत प्रदान होती है। सोच में सकारात्मकता आती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Stabilize the mind in Padmasana, keep the body in Vajrasana, Corona will lose


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dlXApd

कोई टिप्पणी नहीं