मेडिकल काॅलेज में कांट्रेक्ट पर लगे 400 कर्मियों को सेलरी का इंतजार, कहा- झेल रहे आर्थिक तंगी
कल्पना चावला राजकीय मेडिकल काॅलेज में कांट्रेक्ट पर लगे करीब 400 कर्मचारियों को सेलरी का इंतजार है। कोरोना काल में उन्हें अब आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने कंपनी के सामने सेलरी की मांग की तो उन्हें 15 जुलाई तक जारी करने का भरोसा दिया है।
जून बीतने वाला है और मई की सेलरी की डिमांड कर रहे हैं। मेडिकल काॅलेज में कांट्रेक्ट पर लगे कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिलने के कारण पिछली कंपनी का कांट्रेक्ट रद्द हुआ था। जनवरी से नई कंपनी आई और अब उसने भी ऐसे ही वेतन जारी करने में देरी करने लगी है। दूसरी तरफ, ठेकेदार का कहना है कि उनकी कंपनी टाइम टू टाइम सेलरी जारी कर रही है, लेकिन पिछली कंपनी से छह-छह माह का वेतन नहीं मिलता था। जब कोई कर्मचारी एतराज नहीं जताता था। मेडिकल काॅलेज में कांट्रेक्ट पर स्टाफ नर्स, कंप्यूटर ऑपरेटर, क्लास फोर्थ, स्वीपर मिलाकर करीब 400 कर्मचारी हैं। कोरोना काल में वह पार्ट टाइम भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं। अकसर सेलरी 10 तारीख से पहले जारी करने के आदेश हैं।
सेलरी जारी करने की चल रही है प्रक्रिया : सुरेंद्र कुमार
कर्मचारियों की सेलरी कुछ लेट हुई है। मई की सेलरी जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। अप्रैल तक सभी कर्मचारियों को वेतन जारी कर चुके हैं। पिछला ठेकेदार इन कर्मचारियों को छह माह तक सेलरी नहीं देता था। तब किसी कर्मचारी ने आवाज नहीं उठाई है। अब कुछ लेट होते ही एतराज जताने लगे हैं।
-सुरेंद्र कुमार, प्रतिनिधि, राधा कृष्णन कंपनी, मेडिकल काॅलेज करनाल ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ym50EK
कोई टिप्पणी नहीं