निगम के जेई की 6 साल की भतीजी सहित 3 संक्रमित मिले
जिले में शनिवार काे तीन और पॉजिटिव केस मिले हैं। ढाेढपुर निवासी नगर निगम के जेई की 6 साल की भतीजी पॉजिटिव मिली है। वहीं जगन्नाथ विहार से 63 वर्षीय और सुखदेव नगर से 57 वर्षीय बुजुर्ग पॉजिटिव मिले हैं। सांसद संजय भाटिया व विधायक प्रमाेद विज की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव मिली है।
पति संक्रमित होने के बाद भाजपा महिला जिला अध्यक्ष डॉ. अर्चना सैंपल दे क्वारेंटाइन हो गई हैं। अब जिले में कुल 126 केस हाे चुके हैं। शनिवार काे वाॅट्सएप ग्रुप, फेसबुक पर आहूजा स्वीट्स के मालिक काे करोना पॉजिटिव मरीज कहकर संदेश फैलाया गया। इसका खंडन आहूजा स्वीट्स के संचालक अमित अहूजा ने किया।
जानिए 3 केसाें के बारे में...
- 1 केस ढाेढपुर गांव से: नगर निगम का जेई गुरुवार काे पाॅजिटिव मिला था। वह हाेम आइसाेलेशन में है। अब उसकी भतीजी पॉजिटिव आई है। दाेनाें का इलाज घर से ही चलेगा। बच्ची के पिता सिविल अस्पताल में काम करते हैं, उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
- 1 केस जगन्नाथ विहार से: जगन्नाथ विहार के 63 वर्षीय पुरुष निजी लैब से पॉजिटिव मिला है। इनमें कुछ लक्षण हैं। उन्हें खानपुर अस्पताल में रेफर किया गया है।
- 1 केस सुखदेव नगर से: तीसरा पॉजिटिव केस सुखदेव नगर से अाया है। 57 साल का बुजुर्ग पॉजिटिव मिला है। उन्हाेंने भी अपना सैंपल निजी लैब में कराया था। ये पार्क अस्पताल में एडमिट हैं।
कोरोना मीटर
कुल सैंपल7049
पॉजिटिव33
निगेटिव रिपाेर्ट6691
ठीक हाे चुके88
सेक्टर-12 की महिला अस्पताल में शिफ्ट
गुड़गांव से सेक्टर-11 की काेराेना पॉजिटिव महिला काे अब सिविल अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। वह हड्डी के इलाज के लिए गुड़गांव गई थीं। 4 जून काे पॉजिटिव मिली थी। दाे दिन बाद उनके पति, पुत्र वधू, पाेता अाैर पाेती पॉजिटिव मिले थे। वे सब ठीक हो चुके है। सिविल अस्पताल में करीब 23 केसाें का इलाज चल रहा है।
एनसी कॉलेज को कोविड अस्पताल बनाना तय, जुलाई से रखे जाएंगे मरीज
अनलॉक में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए सरकार ने इसराना स्थित एनसी कॉलेज को कोविड-19 अस्पताल बनाना तय कर लिया है। सीएमओ डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि इस माह के अंत तक कागजी अनुमति मिल जाएगी। 8 जून को पीजीआई रोहतक की टीम और सीएमओ डॉ. संतलाल वर्मा की टीम के साथ डीसी धर्मेंद्र सिंह ने एनसी कॉलेज का दौरा किया था। तब फिजिशियन और एनेस्थीसिया डॉक्टर की कमी पाई गई थी। इस बारे में सीएमओ ने कहा कि दोनों डॉक्टरों की व्यवस्था की जाएगी। जुलाई से यहां मरीज रखे जाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ennU3t
कोई टिप्पणी नहीं