Header Ads

Breaking News

ओपन शेड के नीचे निगम कमिश्नर ने सुनी पार्षदाें और जनता की समस्याएं

https://ift.tt/2BtlXUA

नगर निगम कार्यालय में सोमवार दोपहर को निगम कार्यालय में बने शेड के नीचे बैठकर कमिश्नर अशाेक कुमार गर्ग ने पार्षदों व जनता की समस्याओं को सुना।

कमिश्नर ने अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ निगम से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान ज्वाइंट कमिश्नर शालिनी चेतल, डीएमसी डॉ. प्रदीप हुड्डा, एक्सईएन एचके शर्मा, जेई आरडी शर्मा भी मौजूद रहे।

सीएसआई को दिए सेग्रीगेशन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के निर्देश : सफाई शाखा के अधिकारियों को बुलाकर कमिश्नर ने उन्हें शहर में सेग्रीगेशन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घरों से सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग उठाने के लिए बड़े स्तर पर प्रयास करें। वहीं, उन्होंने सेक्टर 13 व मधुबन पार्क में लगाए गए आधुनिक कंपोस्ट प्लांटों की अपडेट रिपोर्ट देने के लिए सीएसआई को निर्देश दिए। अगर रिपोर्ट सही रही तो दूसरे वार्डों में भी ऐसे प्लांट लगाए जाएंगे।

पार्षद अमित ग्रोवर ने भी रखी वार्ड की समस्याएं : शेड के नीचे ही कमिश्नर के सामने वार्ड नंबर 14 के पार्षद अमित ग्रोवर ने भी अपने वार्ड से संबंधित समस्याओं को रखा। कमिश्नर ने उन्हें आश्वस्त किया कि जो भी काम प्राथमिकता के आधार पर करने लायक होंगे, उन्हें जरूर करवाया जाएगा। कुछ अन्य लोगों ने भी अपनी समस्याओं से कमिश्नर को अवगत करवाया।

एक घंटे चली जनसुनवाई, 60 लोग पहुंचे
कोरोना संक्रमण को लेकर नगर निगम प्रशासन ने डोमोसाइल, जन्म प्रमाण-पत्र, मृत्यु प्रमाण-पत्र, नक्शा पास करवाने और हाउस टैक्स भरने संबंधी समस्याओं काे लेकर जनसुनवाई की। उप निगम आयुक्त डाॅ. प्रदीप हुड्डा ने जनसुनवाई की। उन्होंने बताया कि नगर निगम परिसर में सुबह 10 से 11 बजे तक जनता की समस्याएं सुनी जाती हैं और और उनका निपटान किया जाता है। जन्म-मृत्यु शाखा, सफाई शाखा, भवन शाखा, प्रॉपर्टी टैक्स शाखा और सीपीओ शाखा आदि के कर्मचारी इस दौरान मौजूद रहते है। विवाह पंजीकरण की कार्रवाई भी जन सुनवाई के दौरान की गई। जनसुनवाई काे लेकर साेमवार काे करीब 60 लाेग पहुंचे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/315GB7X

कोई टिप्पणी नहीं