Header Ads

Breaking News

सड़क किनारे पड़े पाइप से टकरा कर बाइक सवार युवक की मौत

https://ift.tt/2BtlXUA

ऋषि नगर से सेक्टर 14 के बीच सड़क किनारे पड़े पाइप से टकराकर बाइक सवार घायल हो गया। इस उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां दम तोड़ दिया। नई अनाज मंडी चौकी इंचार्ज रविंद्र कुमार की टीम ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार मृतक 30 वर्षीय रामकर्ण था। यह मूलत: उत्तर प्रदेश हाल विद्या नगर का निवासी था। रविवार को विद्या नगर में झगड़ा हो गया था। इस दौरान घायल युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। उसका हाल जानने के लिए रामकर्ण भी बाइक पर सवार होकर अस्पताल की ओर चल दिया था।

ऋषि नगर और सेक्टर 14 के बीच रास्ते में पाइप पड़े थे, जिनसे वह टकरा गया था। गंभीर रूप से घायल होने पर उसकी मृत्यु हो गई थी। इस मामले में मृतक के परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताया था। सिविल लाइन थाना व सिटी थाना के अधीन चौकियों के प्रभारियों ने परिजनों को संतुष्ट किया कि रामकर्ण की मौत हादसे में हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Np6bN2

कोई टिप्पणी नहीं