सातराेड में नई सीवरेज लाइन डाली ओवरफ्लाे से गली में भर गया पानी
सातराेड में हाल ही में अमरुत प्राेजेक्ट के तहत सीवरेज व पानी की लाइन डालने के काम किया गया। पार्क के पास गली में सीवरेज ओवरफ्लाे के कारण गली में पानी भर गया।
संजय नंबरदार, मास्टर इंद्रदत्त शर्मा, रामस्वरूप, भाल सिंह व सुभाष ने बताया कि सीवरेज लाइन का लैवल ठीक नहीं है। जिसके कारण पहली ही बारिश में सीवरेज ओवरफ्लाे हाे गए। उन्हाेंने कहा घराें से निकलना ही लाेगाें के लिए मुश्किल हाे गया है। लाेगाें काे गंदे पानी से हाेकर निकलना पड़ रहा है।
सेक्टर 9-11 व सेक्टर 16-17 में शेड्यूल के हिसाब से नहीं हुई पानी की सप्लाई : बारिश के कारण जलघर की बिजली लाइन में फाल्ट आ गया। जिसके कारण सेक्टर 9-11 व सेक्टर 16-17 में सुबह पानी की सप्लाई नहीं हाे पाई। पानी की किल्लत के चलते लाेगाें काे खूब परेशानी हुई। पिछले दाे दिन सेक्टराें में ऐसे हालात रहे। लाेगाें ने किराये पर पानी के टैंकर मंगवाने पड़े। सेक्टर 9-11 में शाम काे हुडा ने सप्लाई छाेड़ी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/315GBEZ
कोई टिप्पणी नहीं