दूसरी कक्षा से गणित अंग्रेजी में पढ़ाने की तैयारी फन एंड प्ले बुक के जरिए दी जाएगी शिक्षा
50 साल बाद सरकारी स्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्था में शिक्षा विभाग बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। इससे बच्चाें को दूसरी कक्षा से गणित विषय अंग्रेजी में पढ़ने का मौका मिलेगा। खेल-खेल में उन्हें गणित पढ़ाया जाएगा। विभाग की ओर से गणित को हिंदी से बदलकर अंग्रेजी किया गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अभी योजना बनी है। कितनी सफल होगी, कितना लाभ छात्र उठाएंगे भविष्य में इसके परिणाम सामने आएंगे।
ये होगा बदलाव|वर्ष 2020-2021के सत्र में सरकारी स्कूलों की पहली और दूसरी कक्षा के छात्र अंग्रेजी में गणित पढ़ेंगे। किताब का नाम फन एंड प्ले का नाम दिया गया है। जिससे छात्र खेल में पढ़ाई कर सकेंगे। छात्रों की विषय को लेकर रुचि बढ़ाने के लिए कार्टून के चित्र बनाए गए हैं।
कक्षा नौवीं में किया गया प्रयोग | शिक्षा निदेशालय ने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए कक्षा 9 से दो विषय अंग्रेजी के माध्यम से पढ़ाने की योजना बनाई थी। योजना के तहत स्कूलों विज्ञान और गणित विषय को अंग्रेजी के माध्यम से शुरू किया। इसके लिए छात्रों और अभिभावकों काे भी जागरूक किया जाना है।
इसके बाद इच्छुक छात्रों का बैच बनाकर अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाया जाएगा।ये है पढ़ाने की तैयारी | टीचर सबसे पहले छात्रों और अभिभावकों को जागरूक करेंगे। इसके बाद इच्छुक छात्रों को बैच बनेगा। स्कूलों में इस योजना को लागू कराने के लिए शिक्षा विभाग अंग्रेजी माध्यम की पुस्तकें देगा। इसके लिए प्रोजेक्टर, स्मार्ट क्लास रूम, लाइब्रेरी विकसित करने पर भी जोर दिया जाएगा।
छात्रों को फायदा
योजना के तहत स्कूलों में छात्रों को अंग्रेजी के माध्यम से पढ़ने के लिए न केवल प्रेरित किया जाएगा बल्कि उन्हें बेहतरीन सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी। अध्यापकों का मानना है कि इससे बच्चों में आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dnr4Da
कोई टिप्पणी नहीं