Header Ads

Breaking News

शहर में पांच प्वॉइंट्स पर सड़कें उखाड़कर छोड़ीं, प्री-मानसून बारिश में बदतर हालत, मानसून में क्या होगा

https://ift.tt/3g3KvTl

मानसून सिर पर है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार जल्द मानसून दस्तक दे सकता है। मानसून की बारिश से पहले अलग-अलग विभागाें ने शहर के कई एरिया में सड़कों को खाेदकर छाेड़ दिया है। जिसके कारण पानी भरने से कहीं-कहीं फिसलन हो गई, जहां दुपहिया वाहन चालक संतुलन खोकर गिरने से घायल हो रहे हैं। जिम्मेदारों ने सड़कों की खस्ताहालत पर ध्यान नहीं दिया। जिसके कारण प्री-मानसून में ही हालत बदतर हाे गई है।

मानसून की तेज बारिश में ताे हालत और भी बद से बदतर हाेने वाली है। ऐसे में कीचड़ और गड्‌ढों से भरी सड़कों से लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। वहीं 25 जून काे तेज बारिश के आसार हैं। ऐसा ही मौसम 26 जून तक बना रहने के आसार है। इसके बाद आगामी दाे से तीन दिनाें तक बादलवाई रहेगी। भास्कर ने शहर के पांच प्वॉइंट्स की ग्राउंड रिपोर्ट की जहां निर्माण कार्य अधर में हैं, जिसके कारण शहर के एंट्री रोड से लेकर अंदरुनी हिस्सों की मुख्य सड़कें बदहाल हैं

220 मीटर नहीं बनी सड़क, रोज 6 हजार लोगों को हो रही दिक्कत
कैमरी राेड सीआईडी कॉलोनी के पास कैमरी रोड पर 220 मीटर के सीसी राेड बनाया जाना था। लाॅकडाउन के बाद से यह काम बाकी है। हालांकि यह राेड 1.45 किलाेमीटर लंबा बना था। बाकी काम पूरा हाे चुका है मगर केवल यह टुकड़ा बाकी है। इसके निर्माण में करीब 1.65 कराेड़ की लागत आई है। मगर फिलहाल हालात बेहद खराब है। यहां से हर राेज गुजरने वाले 6 हजार वाहन चालकाें काे हर राेज परेशानी उठानी पड़ रही है।

वन विभाग और बिजली निगम की अड़चनें, टाइम पूरा, प्रोजेक्ट अधूरा
ताेशाम राेड फाेरलेन के निर्माण में देरी के कारण शहर की सूरत बिगाड़ दी है। एजेंसी का काम करने का टाइम पीरियड पूरा हाे चुका है। पांच किलाेमीटर लंबा बनाए जाने वाले इस फाेरलेन के काम में अभी तक वन विभाग व बिजली निगम की अड़चनें भी नहीं हटी हैं। इसके निर्माण पर करीब 25 कराेड़ रुपये खर्च हाेने हैं। हर राेज यहां से 10 हजार वाहन आते-जाते हैं। इतने वाहन चालकाें काे हर राेज गड्ढाें से हाेकर गुजरना पड़ रहा है। मानसून में इसके हालात और भी खराब हाेने वाले हैं।

नाला निर्माण के लिए रोड उखाड़ा, एक माह से नहीं किया दुरुस्त
डाबड़ा चाैक से निरंकारी भवन की तरफ जाने वाले राेड काे नगर निगम ने उखाड़ कर छाेड़ दिया है। निगम ने यह राेड अर्बन एस्टेट के बरसाती नाले के कनेक्शन के लिए उखाड़ा था। पिछले करीब एक माह से उखाड़े गए इस राेड काे अभी तक ठीक नहीं किया गया है। नगर निगम के अधिकारियाें का कहना है कि यह सड़क अभी भी पीछे से और उखाड़ी जाएगी मानसून के बाद इस राेड काे ठीक करने की उम्मीद है।

पुल निर्माण के चलते उखड़ी सड़क पांच हजार वाहन रोज गुजरते हैं
यह राेड उखाड़कर छाेड़ा गया है। बीएंडआर के अधिकारियाें के अनुसार यहां आरयूबी व आरओबी बनाने का काम चल रहा है मगर राेड की रैमेडी करना उनकी जिम्मेदारी है। इस राेड पर बड़े बड़े गड्ढे हाे गए हैं। इन पर चल पाना भी संभव नहीं। हर राेज इस राेड से करीब 5 हजार वाहन गुजरते हैं। इस पर करीब 47 कराेड़ रुपये से ज्यादा का खर्च आएगा। इसका आधा समय बीत चुका है और एक साल का समय अभी बाकी है।

दो-दो फीट के बने हैं गड्ढे, अभी टेंडर हुआ है, निर्माण का इंतजार
कैंची चाैक से रायपुर राेड व कैंची चाैक से मिलगेट तक दाे-अलग अलग पार्ट में करीब 3 कराेड़ व ढाई कराेड़ रुपये की लागत से यह सड़क बनाई जानी है। वर्षों के बाद इस राेड का टेंडर हुआ है। कैंची चाैक से सेक्टर 1-4 तक बीएंडआर सीसी राेड बनाएगा। इसकी लंबाई करीब 700 मीटर रहेगी। मगर फिलहाल हालात ऐसे हैं कि यहां दाे-दाे फीट के गड्ढे हैं। वाहन लेकर निकलना इस राेड पर आसान नहीं है। बीएंडआर के अफसरों का कहना है कि अभी वन विभाग, बिजली निगम इस कार्य काे ऑब्जर्व कर रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हिसार | डाबड़ा चौक से निरंकारी भवन रोड पर पाइप लाइन डालने के बाद यहां गड्‌ढे नहीं भरे गए। जिससे बारिश में पानी भर जाता है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2B4H5R5

कोई टिप्पणी नहीं