हल्की बूंदाबांदी ने उमश भरी गर्मी से दिलाई राहत, मौसम खुशनुमा
उमश और गर्मी से बेहाल लोगों को शुक्रवार सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी से राहत मिली मौसम खुशगवार रहा। क्षेत्र का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री जो सामान्य से 5 डिग्री कम रहा जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा।
क्षेत्र में कुछ दिनों से उमश भरी गर्मी ने लोगों को पसीना-पसीना कर दिया था। बीच-बीचव में बिजली के कटों ने लोगों की परेशानियों को और अधिक बढ़ा दिया था। शुक्रवार सुबह आसमान में काली घटा छा जाने तथा सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी होने से मौसम कुछ सुहावना बन गया। दिनभर सूर्य देव भी बादलों के बीच कभी छुपे तो कभी नजर आए जिस कारण सूर्य की तपन का असर भी कुछ कम ही रहा।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. दिवेश चौधरी के अनुसार आमतौर पर मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। 27 व 30 जून तथा 1 जुलाई को गरज व चमक व तेज हवा के साथ हल्की बरसात की संभावना है। इस दौरान दिन व रात के तापमान में हल्की गिरावट तथा आद्रता की भी संभावना है। कृषि विशेषज्ञों ने परिवर्तनशील मौसम व बारिश की संभावना को देखते हुए किसानों को फसलों में सिंचाई व रसायनिक छिड़काव पूर्ण रूप से रोकने की सलाह दी। उन्हें खरीफ फसलों की बुआई रोकने की भी सलाह है।
उन्होंने कहा कि आप के खेत या आसपास के क्षेत्र में टिड्डी दिखाई दे, तो तुरंत नजदीक के कृषि अधिकारी या कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ को शीघ्र जानकारी दें। खरीफ फसलों की बिजाई 1 जुलाई के बाद भूमि में आवश्यक नमी के अनुसार करें।
हल्की बारिश से किसानों के चेहरे खिले
अटेली क्षेत्र के गांव धन्नौदा, उनिंदा, अटेली, बेगपुर, सैदपुर, तोबड़ा, फतनी आदि गांवों में शुक्रवार दोपहर को हल्की बारिश हुई। इससे बाजरे की अगेती व कपास की फसल को कुछ राहत मिलेगी। इस बारिश से जहां बाजरे की अगेती फसल को लाभ मिलेगा, वहीं बाजरे की ओर बीजाई भी तेज हो जाएगी। अटेली क्षेत्र के हुई। उधर, अटेली कस्बे में नाले की सफाई व छंटाई शुरू कर दी गई है। बारिश से पूर्व अगर नाले की सफाई हो जाती है तो निचले इलाकों में भी पानी भरने का पीछा छूटने के साथ दुकानों में पानी नहीं घुसेगा। उपप्रधान स्नेह लता ने बताया कि नाले की छंटाई के लिए 20 अतिरिक्त सफाई कर्मी लगा दिये हैं। मानसून सक्रिय होने से पूर्व छंटाई का कार्य पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3i0wR57
कोई टिप्पणी नहीं