Header Ads

Breaking News

‘नशे को गले लगाओगे तो मौत को करीब पाओगे’

https://ift.tt/2Yz7PSK

पुलिस कर्मचारियों, सड़क सुरक्षा संगठन, साइकिल सोशल वर्कर एवं सामाजिक संगठनों ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर जागरुकता रैली निकालकर नशा मुक्ति दिवस मनाया।
पुलिस लाइन परिसर में सुबह पुलिस अधीक्षक सुलोचना गजराज ने जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली पुलिस लाइन से चलकर बहादुरसिंह तालाब, महिला आईटीआई, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस व पुराना बस स्टैंड होते हुए महाबीर चौक नारनौल पर पहुंचकर संपन्न हुई।

पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि आज पूरे देश में नशा मुक्ति दिवस मनाया गया है। संयुक्त राष्ट्र ने 1987 में इस दिवस की स्थापना की थी। इसका उद्देश्य लोगों को नशे से मुक्त दिलवाना तथा जागरूक करना है। पूरे विश्व में इस दिन विभिन्न समुदायों एवं संगठनों द्वारा लोगों को जागरुक किया जाता हैं। यह अभियान पिछले एक सप्ताह से पुलिस विभाग द्वारा चलाया जा रहा हैं। इस अभियान के तहत यह जागरुकता रैली निकाली गई।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशा समाज के लिए एक घातक बीमारी है। ज्यादातर युवा वर्ग इसकी चपेट में आ जाते है। इसलिए युवा वर्ग नशे की इस बीमारी को जड़मूल से इसे खत्म करने के लिए आगे आएं। नशा शरीर के साथ समाज का भी नुकसान करता हैं। नशा ही अपराध की जड़ है नशे की वजह से ही लोग अपराध का रास्ता अपना लेते हैं। इसलिए जीवन मे कामयाबी चाहिए तो नशे से दूर रहे। कृष्णा आर्य ने भी नशे को गले लगाओगे तो मौत को करीब पाओगे गीत से लोगों को जागरूक किया।

आरएसओ राजेश कुमार व टेकचंद यादव ने भी लोगों से अपील करते हुए कहा कि नशे से दूर रहकर अच्छे समाज के निर्माण में सहयोग करें। इस मौके पर डीएसपी अंग्रेज सिंह, ट्रेफिक एसएचओ मुनीश कुमार, सफी मोहम्मद, मुकेश संघी, सुरेश चौधरी, नरेश गोगिया, बलदेव चहल, घनश्याम शर्मा, गिरीबाला एडवोकेट, शुभम कंछल, संयम शर्मा, फूल कुमार समेत अनेक लोगों ने रैली में भाग लिया।

इम्युनिटी पावर तभी बढ़ेगी जब हम नशाखाेरी से दूर रहेंगे : डीसी

अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर उपायुक्त आरके सिंह ने जिले के नागरिकों से आह्वान किया है कि वे हर प्रकार के नशे से दूर रहें। अगर काेई नशे का आदी को चुका है तो उसका लत छुड़वाने के लिए नारनौल में निजामपुर रोड पर स्थित बाल भवन कार्यालय की तरफ से नशामुक्ति केंद्र चलाया जा रहा है। ऐसे नागरिकों का वहां पर पंजीकरण करवाएं। पिछले वर्ष भी नशा मुक्ति केंद्र की ओर से 350 लोगों का नि:शुल्क इलाज किया गया था। डीसी ने कहा कि नशा करने वाले व्यक्ति का पूरा जीवन प्रभावित होता है।

ऐसी आदत से न केवल उसका खुद का जीवन बर्बाद होता है बल्कि उसका पूरा परिवार पर इसका असर पड़ता है। ऐसे नागरिक आखिर में पूरे समाज में गैर कानूनी गतिविधियों व अपराध में शामिल मिलते हैं। नशे का पूरे समाज व देश पर बुरा प्रभाव पड़ता है। डीसी ने कहा कि आज पूरा विश्व कोविड-19 महामारी से जूझ रहा है। पूरे विश्व के विशेषज्ञों ने भी स्पष्ट किया है कि जिस नागरिक की इम्यूनिटी पावर कम है, उस पर इसका अधिक प्रभाव पढ़ता है। नशा करने से शरीर की इम्यूनिटी पावर कम होती है। ऐसे में वह हर प्रकार की बीमारियों से पीड़ित रहता है।

मनुष्य के शरीर की संरचना इस प्रकार से है कि वह अपनी इम्यूनिटी पावर से हर प्रकार की बीमारी को दूर रखता है। यह इम्यूनिटी पावर शरीर में तभी बढ़ेगी जब हम इन नशों से दूर रहें और सकारात्मक सोच रखें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
'If you embrace drugs, you will get closer to death'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NyzvB0

कोई टिप्पणी नहीं