Header Ads

Breaking News

चलती कार में लगी आग, जिप के पूर्व चेयरमैन के बेटे ने कूद कर बचाई जान

https://ift.tt/2YUFRjo

जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन श्यामसुंदर बत्रा के बेटे की चलती कार में आग लग गई। कार सवार ने कूदकर जान बचाई। छछरौली निवासी ने मुकेश बत्रा ने बताया कि रात को बेलगढ़ स्थित अपने खेतों से घर लौट रहा था। जब वह बेगमपुर के पास पहुंचा तो सामने बोनट में से धुआं उठता दिखाई दिया। अचानक से आग का गुब्बारा सामने आ गया। कार की स्पीड कम ही थी, जिसकी वजह से वह खिड़की का दरवाजा खोल बाहर कूद गया।

फायर ब्रिगेड को सूचित किया और संबंधित थाने में भी सूचना दी। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक कार जल गई। पूर्व जिला परिषद चेयरमैन श्यामसुंदर बत्रा ने बताया कि कार में आग किसी वायर में स्पार्किंग होने की वजह से लगी होगी इसकी जांच होनी चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
छछरौली| जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन के बेटे की कार में लगी आग।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fQKNfQ

कोई टिप्पणी नहीं