जिले में रोजाना बढ़ रहा संक्रमण, तीन और मिले पॉजिटिव, तीन ने कोरोना को हराया
जिले में कोरोना वायरस अपने पांव पसारने में लगा है। रोजाना ही नए मरीज सामने आ रहे हैं। सोमवार को भी अलग-अलग जगहों से तीन कोरोना संक्रमित मरीज मिले। अब तक जिले में 107 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग का तर्क है कि जिले में संक्रमित लोग तेजी से ठीक भी हो रहे हैं। सोमवार को तीन मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किया।
दिल्ली से लौटे दो युवक पॉजिटिव : खास बात यह है कि जिले में जितने पॉजिटिव केस मिले हैं। उनमें से अधिकांश की ट्रैवल हिस्ट्री रही है। सोमवार को दो युवक भी दिल्ली से लौटे थे। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह के मुताबिक सोमवार को शहर के गामड़ी इलाके से 51 वर्षीय व्यक्ति के कोरोना सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
यह व्यक्ति मोबाइल रिपेयर का काम करता है। अभी यह पता नहीं चल पाया कि उसे संक्रमण से कहां से हुआ। वहीं उमरी से 21 वर्षीय युवक के सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उक्त युवक 21 जून को दिल्ली से वापस आया था। उसके सैंपल जांच को भेजे थे। वहीं शहर में ही एक 41 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। उसकी ट्रैवल हिस्ट्री भी दिल्ली की बताई जा रही है। संभवत उसे वहीं से वायरस का संक्रमण हुआ।
तीन ने जीती जंग : सोमवार को तीन लोगों ने कोरोना से जंग भी जीती। अस्पताल से तीनों ठीक होकर घर लौटे। इनमें बाबैन से 30 वर्षीय व्यक्ति, गांव रामशरण माजरा से18 वर्षीय युवती और 42 वर्षीय महिला की रिपोर्ट निगेटिव आने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किया है। जिले में अब तक 65 लोग कोरोना को हरा चुके हैं।
100 को किया घरों में क्वारेंटाइन : जिले में दिसम्बर से लेकर अब तक कुल 2514 लोग विदेशों से लौट चुके हैं। लॉकडाउन से पहले लौटे 2349 लोग क्वारेंटाइन पूरा कर चुके हैं। अब 100 व्यक्तियों को होम क्वॉरेंटाइन किया है। जबकि 65 लोगों को होटल में क्वॉरेंटाइन किया है।
अब गंभीर मरीज ही जाएंगे मुलाना
पहले जहां मरीजों को आदेश मेडिकल कॉलेज और बाद में मुलाना स्थित कोविड अस्पताल भेजा रहा था। वहीं अब ज्यादातर को एलएनजेपी अस्पताल में ही भर्ती किया जा रहा है। मुलाना में गंभीर स्थिति पर ही भेजे जा रहे हैं। फिलहाल जिले में 42 एक्टिव केस हैं। इनमें से 18 लोगों को मुलाना मेडिकल कॉलेज, एक व्यक्ति को पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती किया है। जबकि 22 व्यक्तियों को एलएनजेपी अस्पताल व एक व्यक्ति को घर में ही आईसोलेट किया है।
जिले में कोरोना वायरस की जांच के लिए अब तक 9676 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 9375 की रिपोर्ट निगेटिव मिली। जबकि 194 सैंपलों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। बता दें कि जिले में अब तक 107 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। जबकि तीन पंचकूला में पॉजिटिव मिले थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3est4Lz
कोई टिप्पणी नहीं