Header Ads

Breaking News

पीएनबी और यस बैंक का 1-1 कर्मी व एडीजीपी ऑफिस के कर्मचारी की पत्नी कोरोना पॉजिटिव

https://ift.tt/314NRkq

साेमवार काे जिले में कोरोना के 10 नए केस आए। जिनमें कैंट से 7, सिटी से 2 व शहजादपुर से 1 केस है। कैंट में चार केस पहले से पॉजिटिव मरीज के कांटेक्ट वाले हैं जबकि तीन की दिल्ली की ट्रैवल हिस्ट्री है। सिटी में एक स्क्रीनिंग के दाैरान पॉजिटिव मिला ताे दूसरा डायलिसिस पर चल रहा किडनी पेशेंट है।

शहजादपुर के भालमाजरा गांव में पहले से काेराेना संक्रमित की काेराेना चेन में एक नाबालिग पेशेंट मिला है।अब जिले में काेराेना का अांकड़ा 283 पहुंच गया है। जून के 22 दिनों में ही 229 केस मिले हैं यानी राेजाना की औसत 10.4 की है। सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि सोमवार को 5 मरीजों की छुट्‌टी होने के बाद ठीक होने वालों का आंकड़ा 160 हो गया है। अब 120 एक्टिव केस हैं। अब तक 13,248 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जिले में अब 99 कंटेनमेंट जोन हो गए हैं।

नाहन हाउस के युवक को 15 दिन से बुखार था, कई डॉक्टरों को दिखाया
सिटी के नाहन हाउस में 32 वर्षीय युवक को 15 दिनों से बुखार था। जिसने मंजी साहिब गुरुद्वारा में एक डॉक्टर को दिखाया। 13 जून को पुलिस लाइन में एक डॉक्टर को दिखाया। इस अस्पताल में 17 जून को एक दिन एडमिट भी रहा। 19 जून को सेक्टर-1 में सिविल अस्पताल के पूर्व पीएमओ को दिखाया।

जिन्होंने टेस्ट के लिए सलाह दी तो युवक कोरोना पॉजिटिव मिला। इससे पहले 5 जून को यह कार में एक दंपती के साथ पतंजलि हरिद्वार दवाई लेने गया था। बुखार 4 जून से पहले ही आ रहा था। यह युवक बालाजी का भक्त है और रामनगर, बांस बाजार व पुलिस लाइन के रहने वाले लोगों के साथ सुंदरकांड का पाठ करता था। तीन चार दिन जग्गी कॉलोनी में एक दोस्त के पास रहा।

आजाद नगर का युवक संक्रमित
कैंट के आजाद नगर का 36 वर्षीय युवक सोनीपत में यस बैंक का कर्मचारी है। 31 मई को बैंक की मीटिंग के सिलसिले में दिल्ली जाना पड़ा था। युवक सोनीपत में ही रहता था और तबीयत खराब होने पर घर आया था। यहां कोरोना टेस्ट कराया। घर में माता-पिता समेत सात कांटेक्ट हैं। तीन किरायेदार हैं। एक किरायेदार गाड़ी चलाता है। जिसके घर के सात मेंबर समेत दो पंजाब से आए लोग हैं।

एक किरायेदार कपड़े की दुकान पर काम करता है जिसके घर में 5 सदस्य हैं। एक किरायेदार की पत्नी मोबाइल शॉप पर काम करती है और वह खुद कार वॉशिंग करता है। जिसके घर में 4 लोग हैं। एक किरायेदार की मां घरों में काम करती है।

पुलिस क्वार्टर में रहने वाले कर्मचारी की पत्नी पॉजिटिव
रामबाग रोड स्थित पुलिस क्वार्टर में रहने वाले कैंट एडीजीपी कार्यालय के 37 वर्षीय पुलिस कर्मी के बाद अब उनकी 31 वर्षीय पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। पुलिस कर्मी 18 जून को कोरोना पॉजिटिव मिला था। यह कर्मचारी पहले यमुनानगर से अप डाउन करता था। इस कर्मचारी की 20 अप्रैल से 5 मई तक यमुनानगर के कलानौर नाके पर ड्यूटी थी।

इसके 8 जून को एडीजीपी कार्यालय में जॉइन कर लिया था। हालांकि, 12 जून से वह क्वार्टर पर ही था। जिसने 15 व 18 को रोटरी अस्पताल में अपनी मां को चेक कराया था। इसके अलावा ईसीएचएस अस्पताल में 5 व 6 नंबर कमरे में गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सिटी के मिशन अस्पताल में सोमवार को 50 बेड के आइसोलेशन सेंटर का विधायक असीम गोयल ने शुभारंभ किया। इसके साथ ही 100 बेड की क्षमता वाले हॉल के निर्माण का शिलान्यास भी किया गया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CqnATq

कोई टिप्पणी नहीं