तुलसी, गिलोय और अश्वगंधा जैसे औषधीय पौधों से गुलजार होगा ब्लू बर्ड, झील में दौड़ेंगी इलेक्ट्रॉनिक बोट
(महबूब अली)शहर की ब्लू बर्ड झील में घूमने जाने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही झील औषधीय पौधों के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के फूलों से गुलजार होगी। यही नहीं मुंबई की अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक बोट का भी लोग लुफ्त उठा सकेंगे। पौधे लगाने और इलेक्ट्रॉनिक बोट के लिए विभागीय अधिकारियों ने प्रयास शुरू कर दिए हैं।
शहर के सिरसा-दिल्ली बाइपास पर हरियाणा टूरिज्म ने ब्लू बर्ड टूरिज्म केंद्र वर्ष 1995 में 52 एकड़ जमीन में स्थापित किया था। 18 एकड़ में झील, काॅम्प्लेक्स और जंगल एरिया है। झील कई तरह के पक्षियों का भी ठिकाना है।
ठेकेदार सतपाल यादव ने बताया कि वैसे तो लॉकडाउन के बाद से झील में बोटिंग पूरी तरह से बंद थी। मगर अभी हाल ही में झील में बोटिंग शुरू कर दी गई है। फिलहाल 12 बोट को लोगों के लिए चलाया जा रहा है। मुंबई की कंपनी के अधिकारी से बात की गई है।
मुंबई की बोट जल्द झील के पानी में दौड़ती नजर आएगी। बोट की खासियत रहेगी कि उसमें एक साथ 5 से अधिक लोग डिस्टेंस के साथ बैठ सकेंगे। झील के चारों ओर किनारों पर औषधीय पौधों के अलावा के गेंदे और गुलाब के पौधे लगाए जाएंगे। ताकि यहां पहुंचने वाले लोगों को खूबसूरती का एहसास हो। यही नहीं झील का सौंदर्यकरण भी होगा।
प्रतिदिन बढ़ती जा रही लोगों की संख्या
पर्यटन विभाग के अधिकारियों के अनुसार झील पर बोट का लुत्फ उठाने के लिए प्रतिदिन लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। लॉकडाउन के बाद शुरू में जहां 20 से 30 लोग ही पहुंच रहे थे। अब संख्या करीब 300 पर जा पहुंची है। परिवार समेत लोग बोट का लुफ्त उठाने के लिए पहुंच रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YzMKI8
कोई टिप्पणी नहीं