Header Ads

Breaking News

भुगतान आधारित क्वारेंटाइन सेंटर चुनने वालों के लिए पांच सेंटर्स बनाए

https://ift.tt/2BtlXUA

भुगतान आधारित कोविड केयर सेंटर का विकल्प चुनने वाले व्यक्तियों के लिए आजाद नगर स्थित होटल स्काई इन को भी कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। निर्धारित दरों पर भुगतान करके बाहर से आने वाले व्यक्ति या विद्यार्थी इनमें ठहराव कर सकते हैं।

जिलाधीश डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि किसी अन्य देश, राज्य अथवा कोरोना संवेदनशील जिलों से आने वाले व्यक्तियों व विद्यार्थियों को क्वारेंटाइन करने के लिए सरकारी कोविड केयर सेंटर के अलावा भुगतान आधारित कोविड केयर सेंटर बनाए गए हैं। जहां सरकारी कोविड केयर सेंटर में क्वारेंटाइन होने वालों के लिए सभी सुविधाएं नि:शुल्क हैं, वहीं निर्धारित होटलों में क्वारेंटाइन होने का विकल्प चुनने वालों को इसके लिए निर्धारित दरों पर भुगतानकरना होगा।

उन्होंने बताया कि डाबड़ा चौक स्थित यश होटल, पारिजात चौक स्थित होटल ओम व होटल मिड सिटी व जिंदल चौक स्थित होटल ग्रेट वैल्यू को पहले ही कोविड केयर सेंटर बनाया है। अब आजाद नगर स्थित होटल स्काई इन (बी व सी ब्लॉक) को कोविड केयर सेंटर बनाया है। इन कोविड केयर सेंटर्स में ठहरने वाले व्यक्तियों को प्रतिदिन के लिए 1800 रुपये किराए व 18 प्रतिशत (324 रुपये) जीएसटी काभुगतान करना होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37QNgEB

कोई टिप्पणी नहीं