संडे को दुकानें खोलीं तो 33 दुकानदाराें के चालान काटे
सरकार द्वारा रविवार को दुकानें बंद रखने के आदेशों की अवहेलना कर दुकान खोलने वाले दुकानदारों का एसडीएम ने चालान काटा। बिना मास्क के मिलने व दुकानें खोलने वाले 33 लोगों के चालान काटे गए। लगातार मिल रहीं शिकायतों पर एसडीएम ने स्वयं बाजारों का निरीक्षण किया। एसडीएम के निरीक्षण के चलते कई दुकानदारों ने आनन-फानन में दुकानें भी बंद कर दीं। रविवार को दुकानें बंद रखने के आदेश के बावजूद अधिकांश दुकानदारों ने दुकानें खोली हुई थी।
इसकी शिकायत एसडीएम डॉ. जितेंद्र अहलावत के पास पहुंची। उन्होंने उमरा गेट, बजरिया चौक, भगत सिंह रोड, सब्जी मंडी में जाकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकानें खुली मिली। जो दुकानें खुली मिली उनके चालान काटे गए। नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा चालान काटे गए। दुकानदारों का 500 रुपए का चालान काटा गया। वहीं बिना मास्क के मिले लोगों व दुकानदारों के भी चालान काटे गए। साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दी की रविवार को दुकानें बंद रखें। सरकार के आदेशानुसार रविवार को बाजार बंद रहेंगे। केवल दूध, मेडिकल स्टोर, बार्बर शॉप, हलवाई की दुकानें खुली रहेंगी। राशन की दुकानें भी बंद रहेंगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fOjfrN
कोई टिप्पणी नहीं