निसिंग में इनवर्टर बैट्री की दुकान और सांभली के अटल सेवा केंद्र में हुई चोरी
निसिंग एरिया में दो अलग अलग जगहों पर चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। इनकी शिकायत पुलिस को की गई है। पहली चोरी की घटना निसिंग के सांभली रोड पर हुई। इसमें एक इनवर्टर बैट्री की दुकान में सेंध लगाकर चोर फरार हो गए।
दुकानदार सुखदेव ने बताया कि मैं हर रोज की भांति काम खत्म कर दुकान का शटर लॉक कर घर चला गया। शुक्रवार सुबह उसके पास पड़ोसी दुकानदारों का फोन आया कि दुकान का शटर टूटा हुआ है। दुकान पर पहुंचकर देखा तो दुकान से 3 नई बैट्री, सीसीटीवी कैमरे का बाॅक्स, 2 इनवर्टर और ग्राहकों की चार्जिंग के लिए लगी बैट्री चोरी मिली।
दूसरे मामले में सांभली के अटल सेवा केंद्र संचालक विकास ने बताया कि मैं शुक्रवार देर शाम दुकान बंद कर घर गया और सुबह दुकान पर आकर देखा तो दुकान से एक लैपटॉप, इनवर्टर बैट्री व गल्ले से नकदी चाेरी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना स्थलों का जायजा लिया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बल्ला : दुकान से भी 25 बैट्री चोरी
बल्ला अड्डे स्थित दुकान का शटर तोड़कर चोर 25 बैट्री चोरी करके फरार हो गए। जब दुकान मालिक ने अगले दिन शटर खुला हुआ देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सुनील कुमार वासी गांव बल्ला ने बताया कि उसकी मेन सड़क पर पेट्रोल पंप के पास बैट्री रिपेयरिंग की दुकान है। रात को वह अपनी दुकान को ठीक प्रकार से बंद करके गया था। अगले दिन सुबह जब वह घूमने के लिए आ रहा था तो दुकान का शटर टूटा हुआ था। जब उसने अंदर जाकर देखा तो उसकी दुकान से पुरानी चार इनवर्टर की बैट्री, एक नई बैटी, 12 पुरानी ट्रैक्टर की बैट्री और दो पुरानी जीप की बैट्री, 6 बैट्री कार की चाेरी थी। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fKt6ig
कोई टिप्पणी नहीं