Header Ads

Breaking News

दुपेड़ी में अवैध ठेके को ताला लगा कारिंदे को अपने साथ ले गई पुलिस

https://ift.tt/2BsbVmw

गांव दुपेड़ी के अड्डे पर चल रहे शराब के अवैध ठेके पर सीआईए वन ने छापामार अंग्रेजी व देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने ठेके को ताला लगाकर बंद कर दिया। इसी दौरान पुलिस ठेके पर काम करने वाले कारिंदे को भी अपने साथ ले गई। इसी दौरान शराब ठेके के साथ लगती करियाना की दुकान और ढाबे में भी तोड़फोड़ हुई है। तोड़फोड़ करने वालों के बारे में पुलिस को भी जानकारी नहीं है। सालवन चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला शराब के ठेकेदार संजय राणा पर हमले से जोड़कर देखा जा रहा है। मौके पर सालवन चौकी इंचार्ज संजय कुमार भी पहुंचे। गांव दुपेड़ी निवासी सुल्तान सिंह ने बताया कि उसका बेटा सुखदेव सिंह उर्फ काला के पास ठेकेदार संजय राणा उर्फ संजू वासी गांव मुआना जिला जींद के फफड़ाना ठेके की सब ब्रांच है। जोकि पिछले दो साल से गांव दुपेड़ी अड्डे पर चल रहा है। उसका बेटा सुखदेव भी बाहर गया हुआ था। वह भी शनिवार को असंध गया था। इसी दौरान 8 बजकर 26 मिनट पर उसके पास कारिंदे सचिन का फोन आया। सचिन ने फोन पर ठेके के कागजात पूछे। इसके बाद ठेके की चेकिंग करने पहुंचे अधिकारियों ने ठेके के कागजात के बारे में पूछा। जब उसने कहा कि उनके कागजात संजय राणा के पास हैं तो सीआईए वन के कर्मचारी ठेके के अंदर से शराब की पेटियां और खुली शराब अपनी गाड़ी में लोड करके ले गए। इसी दौरान वह कारिंदे ‌सचिन को भी अपने साथ ले गए। वहीं जब वह ढाबा पर पहुंचा तो उनके ढाबे और करियाना की दुकान के तीन सीसीटीवी कैमरे टूटे हुए थे। ढाबे के अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था और ढाबे से 40 इंच की एलईडी और डीवीआर सहित अन्य सामान भी गायब था। ढा‌बे में तोड़फोड़ की हुई थी। सुल्तान की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दुपेड़ी अड्डे पर चल रहा ठेका अवैध पाया गया
गांव दुपेड़ी के अड्डे पर चल रहा ठेका अवैध पाया गया। जिस कारण सीआईए वन शाखा करनाल ठेके पर सुखेदव उर्फ काला की गिरफ्तारी के लिए आई थी, लेकिन मौके पर काला नहीं मिला। पुलिस ने दुकान या ढाबे में किसी भी तरह की कोई तोड़फोड़ नहीं की है। ढा‌बा मालिक ने ‌तोड़फोड़ किए जाने की शिकायत दी है। इसकी जांच की जा रही है।-जगबीर सिंह, थाना प्रभारी, असंध



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Police took away Karinde with illegal contracts in Dupedi


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37U8lOs

कोई टिप्पणी नहीं