Header Ads

Breaking News

28.80 लाख रुपए के नशीले पदार्थों सहित 22 गिरफ्तार

https://ift.tt/2CuOrOt

नशे की खेप सहित आरोपियों को काबू कर पुलिस ने जेल भेजा है। लॉकडाउन के दौरान नशा विरूद्ध अपराधों पर लगाम लगाते हुए 23 मार्च से 18 जून तक बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों सहित 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं के तहत 20 केस दर्ज किए गए। आरोपियों से 362.090 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया गया। इसकी कीमत लगभग 25 लाख 34 हजार रुपए आंकी गई है। 720 किलो गांजा बरामद किया गया। इसकी कीमत लगभग 70 हजार रुपए आंकी गई।
2.525 किलोग्राम अफीम बरामद की गई। इसकी कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई। 0.084 किलोग्राम (करीब 84 ग्राम स्मैक) स्मैक बरामद की गई। इसकी कीमत लगभग 1 लाख 26 हजार रुपए आंकी गई। इसके अलावा 710 नशे के कैप्सूल भी बरामद किए गए। एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने कहा कि किसी भी प्रकार के अवैध नशा/नशीले पदार्थों के कारोबार के बारे में पुलिस को सूचना दें। अवैध नशा/नशीले पदार्थों के बारे में करनाल वासी नजदीकी पुलिस स्टेशन, पुलिस चौकी या पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दे सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

17 बोतल अवैध शराब व 80 किलो लाहन के साथ 3 आरोपी काबू

निसिंग एरिया में अवैध शराब माफिया सक्रिय है। शुक्रवार को निसिंग एरिया के गांव गुनियाना, कुचपुरा व औंगद से 3 लोगों को 17 बोतल अवैध शराब व 80 किलोग्राम अवैध कच्ची शराब के लाहन के साथ काबू किया है। पहला मामला गांव गुनियाना का जहां पुलिस ने राजेश वासी गुनियाना को 80 किलो अवैध शराब के लाहन के साथ काबू किया। दूसरी ओर गांव कुचपुरा में पुलिस ने शिव मंदिर के पास नाथा राम वासी औंगद को 5 बोतल अवैध शराब के साथ काबू किया और तीसरे मामले में औंगद से पुलिस ने जगदेव वासी औंगद को 12 बोतल अवैध शराब की बोतलों सहित गिरफ्तार किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NehKXk

कोई टिप्पणी नहीं