ओवरटेक करते वक्त कार से टकराई अनियंत्रित पिकअप, छह लोग घायल
ढिगावा से करीब दो किलोमीटर मनफरा रोड पर एक पिकअप वाहन चालक ने ओवर टेक करते हुए आगे चल रही कार को टक्कर मार दी। इससे कार ड्राइवर, महिला व बच्चों सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। रविवार को राजस्थान के राजगढ़ निवासी पवन अपने रिश्तेदारी में ढिगावा जाटान निवासी के निधन पर शोक व्यक्त करने के बाद परिजनों सहित वापस जा रहे थे। वे पिकअप डाला में सवार थे।
ढिगावा जाटान से करीब 2 किलोमीटर दूर बहल रोड पर आगे आगे चल रही कार से पिकअप गाड़ी चालक ने ओवरटेक कर साइड लेने के चक्कर में संतुलन खो दिया। पिकअप पूरी तरह से घूम कर वापस मुड़कर कार में सीधी जा लगी। पिकअप में सवार राजवीर, किशोरी, राजकुमार, बच्चे सचिन और मनीष को गंभीर चोट आई।
दूसरी और कार में सवार गांव नांगल निवासी कार चालक सुंदर पाल भी घायल हो गया। राहगीरों ने घायलों को उठाकर ढिगावा के एक निजी हॉस्पिटल में पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को लोहारू सामुदायिक हॉस्पिटल में भेज दिया गया। सूचना पर ढिगावा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eIJ782
कोई टिप्पणी नहीं