जिले में 413 हुए कुल संक्रमित, एक्टिव केस 70.7% 28.5 प्रतिशत हुए ठीक, मृत्यु दर एक फीसदी से कम
जिले में रविवार को 8 कोरोना पॉजिटिव के केस सामने आए हैं। इनमें विद्यानगर, चिरंजीव कॉलोनी, बीटीएम लाइन, जागृति कॉलोनी, गांव बापोड़ा, धारेड़ू व बीरण गांव से हैं। हॉट स्पॉट एरिया से आज भी 3 मामले सामने आए हैं। अब तक जिले में 413 कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं, जिसमें से 118 ठीक हो चुके हैं। अब जिले में 292 एक्टिव केस हैं व 171 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
ज्यादातर नए मरीजों में कम्युनिटी ट्रांसमिशन से फैला संक्रमण
- विद्या नगर निवासी 33 वर्षीय व्यक्ति जो कि हांसी में कोटक महिंद्रा में नौकरी करता हैं, उसे खांसी जुकाम की शिकायत थी। उसने 26 जून को अपना सैंपल दिया था।
- चिरंजीव कॉलोनी निवासी 37 वर्ष व्यक्ति जो कि बीटीएम मिल में कार्य करता है। वह पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया हैं।
- बीटीएम लाइन से 35 वर्षीय व्यक्ति, जोकि बीटीएम मिल में काम करता है वह भी पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ है।
- जागृति कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय व्यक्ति भी बीटीएम मिल में कार्य करता है। वह भी पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ है।
- बापोड़ा से 23 वर्षीय युवक भी पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ है।
- धारेड़ू निवासी 37 व 28 वर्षीय महिला भी पहले से पॉजिटिव के संपर्क में आने से संक्रमित हुई हैं।
- बीरण से 45 वर्षीय महिला जोकि पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने से संक्रमित हुई है।
100 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे
जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन डॉक्टर ने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति घर पर होम आइसोलेट नहीं रहना चाहता तो उसे विभाग द्वारा बनाए गए कोविड केयर सैंटर में रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 413 कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं, जिनमें से 118 ठीक हो चुके हैं। अब जिले में कोरोना के 292 एक्टिव केस हैं। वहीं जिले में 110 कोरोना पॉजिटिव होम आइसोलेट हैं। समाचार लिखे जाने तक रविवार को जिले में 100 सैंपल लिए जा चुके हैं। शनिवार तक भेजे गए सैंपल में से 171 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3i6PgNL
कोई टिप्पणी नहीं