Header Ads

Breaking News

मानहेरू में मकान से सोने के आभूषणों के साथ 9 किलो देसी घी भी ले गए चोर, मामला दर्ज

https://ift.tt/2Aamj25

गांव मानहेरू में चोर रात को एक मकान से लगभग 50 हजार रुपये कीमत के आभूषण चोरी कर ले गए। परिवार के सभी सदस्य सोए हुए थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मकान मालिक मनोज ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह परिवार समेत रात को घर पर सोया हुआ था। सुबह लगभग साढ़े तीन बजे उसकी मां की नींद खुल गई और कमरे से बाहर निकल कर देखा तो सूटकेस पड़ा हुआ था।

इसके बाद महिला ने परिवार के सभी सदस्यों को नींद से उठाया और जांच की तो मकान में कपड़े बिखरे हुए थे और अलमारी खुली हुई थी। चोर मकान से सोने की एक चेन, एक जोड़ी झुमकी, कुंडल व सोने की नथ चोरी कर ले गए। इसके अलावा चोर रसोई घर में दो कनस्तरों में रखा लगभग 9 किलो देसी घी भी ले गए। मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले के बारे में पूछताछ की और अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गैस सिलेंडर, एलसीडी व साइकिल चोरी
सेक्टर-23 से चोर एक मकान में घुसकर गैस सिलेंडर, एलसीडी समेत लगभग 20 हजार कीमत का घरेलू सामान चोरी कर ले गए। पुलिस को दी शिकायत में मकान मालिक अशोक कुमार ने बताया कि जब वह बाहर से घर आया तो उसे अपने मकान की प्रथम मंजिल का ताला टूटा हुआ मिला। चोर मकान से दाे एलपीजी गैस सिलेंडर, एक एलईडी व एक साइकिल चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/388dEKd

कोई टिप्पणी नहीं