पुल निर्माण न होने से एक साल से मंगाली व मीरकां का सम्पर्क टूटा
पिछले एक साल से मंगाली और मीरकां का सम्पर्क टूटा हुआ है क्योंकि बीएनसी नहर पर बना हुआ पुल विभाग ने एक साल पहले कंडम घोषित करके गिरा तो दिया लेकिन अब निर्माण नहीं कर रहा है। प्रतिदिन वहाँ दुर्घटना होती रहती है।
मंगाली के काफी किसानों के खेत नहर की दूसरी तरफ हैं और उन किसानों को अपने खेतों में जाने के लिए लगभग 5 किलोमीटर घूमकर कच्चे रास्ते से जाना पड़ता है। थोड़ी सी बरसात होते ही इस रास्ते पर दलदल बन जाती है और यह रास्ता ड्रेन के साथ साथ होने के कारण जोखिम भरा भी है।
सरपंच राकेश गांधी ने बताया कि ठेकेदार ने पुल को तोड़ने के तुरन्त बाद नहर की तली में लैंटर डालकर सरिये खड़े किए ही थे कि नहर मे पानी आ गया। वो दिन है और आज का दिन है इस दौरान ठेकेदार या फिर उसके कर्मचारी कोई भी दिखाई तक नहीं दिया। पीड़ित किसानों ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए 15 दिन का समय दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/315GA3T
कोई टिप्पणी नहीं