Header Ads

Breaking News

साथी पर हत्या का केस, लापता साहिल का नरवाना ब्रांच में मिला था शव

https://ift.tt/3dmuGoU

दुराना गांव के 28 वर्षीय साहिल गुप्ता की मौत के मामले में सदर पुलिस ने 21 वर्षीय गौरव पर हत्या का केस दर्ज किया है। सदर पुलिस के मुताबिक संभालखी निवासी गौरव ने साहिल को नरवाना ब्रांच में धक्का दिया था। सदर पुलिस प्रभारी सुरेश सैनी ने बताया कि आरोपी काे गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम संबंधों से उपजे विवाद से जोड़ कर देखा जा रहा है।

शाहाबाद के पास स्थित आदेश अस्पताल का कर्मचारी साहिल 14 जून को घर से लापता हुआ था। 18 जून को गांव डल्ला माजरा में गोताखोरों ने नहर से उसका शव बरामद किया था। 15 जून को साहिल के भाई रम्मी गुप्ता की शिकायत पर सदर थाना में गुमशुदगी का केस दर्ज करा दिया था। जिसमें कहा था कि गौरव ही साहिल को बुलाकर बाइक पर ले गया था। परिजनों ने गौरव पर हत्या का संदेह व्यक्त किया था। आरोपी ने नहर किनारे से साहिल का मोबाइल व चप्पल भी बरामद कराई थी।

पुलिस जांच में सामने आया है कि गौरव को शक था कि साहिल की उसकी बहन पर नजर है। बताते हैं कि एक बार साहिल ने इसी संबंध को लेकर गौरव के सामने कमेंट किया था, जिससे वह मन में रंजिश पाल बैठा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
साहिल का फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Z12DWV

कोई टिप्पणी नहीं