5 नए संक्रमित मिले, पांचों का संबंध काजीबांस में कोरोना से हुई 57 साल के व्यक्ति की मौत से
यमुनानगर में कोरोना के 100 केस हो गए। ये 100 केस होने में 73 दिन लगे। पहले तीन से चार दिन में एक केस आ रहा था, लेकिन अब हर दिन चार से पांच केस आ रहे हैं। मंगलवार को पांच केस आए। इसमें पांचों आपस में रिश्तेदार हैं। ये लोग काजीबांस निवासी 57 साल के व्यक्ति कोरोना संक्रमित की संपर्क में आए थे। व्यक्ति की 20 जून को फोर्टिस अस्पताल में मौत हो गई थी। मंगलवार को उसका बेटा, भतीजा, भाई के साथ गांव भोगपुर निवासी रिश्तेदार और उसका बेटा पॉजिटिव आए हैं। जब वह व्यक्ति अस्पताल में भर्ती था या फिर अस्पताल में भर्ती होने से पहले घर पर था तब वे लोग उनके संपर्क में आए थे।
माना जा रहा है कि ये लोग उसी के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। हालांकि जिस दिन यह पता चला था कि मृतक व्यक्ति को कोरोना है उसी दिन उनकी मौत हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने अब इन पांचों के संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरू कर दी है। उनके भी सैंपल लिए जाएंगे। सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को 100 केस हो गए। मंगलवार को जो 5 संक्रमित हुए हैं वे कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए थे।
73 दिन में हेल्थ डिपार्टमेंट की नर्स, होटल व्यापारी, जज की कोठी पर काम करने वाला संक्रमित | यमुनानगर में 11 अप्रैल को जमात से आए दो लोग पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद अगले ही दिन तीसरा केस आ गया। वहां से यमुनानगर में कोरोना की शुरुआत हुई थी। मंगलवार को 73 दिन हो गए। इन 73 दिन में हर वर्ग इसकी चपेट में आ चुका है। हेल्थ डिपार्टमेंट की नर्स, जज की कोठी पर काम करने वाला, होटल व्यापारी, प्लाइवुड व्यापारी, विदेश से लौटने वाले पॉजिटिव मिल चुके हैं। इस तरह से यमुनानगर में कोरोना सभी वर्गों के लोगों को संक्रमित कर चुका है।
3 दिन पहले कोरोना संक्रमित के पिता की भी मौत हुई थी
काजीबांस में कोरोना संक्रमित की 20 जून को मौत हुई थी। व्यक्ति किस से संक्रमित हुआ यह पता नहीं चल पाया है। उसकी मौत से 3 दिन पहले उसके पिता की मौत हुई थी। उनके पिता की मौत के कारण का भी पता नहीं चल पाया है। इस तरह से यह संशय बना हुआ है कि 57 साल के व्यक्ति को कोरोना कहां से हुआ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dw2C2i
कोई टिप्पणी नहीं