सिया वाटिका पर स्टेटस-को, शोभित की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई आज
नेशनल हाईवे पर स्थित सिया वाटिका मैरिज पैलेस विवाद पर शनिवार को अदालत में सुनवाई हुई। मैरिज पैलेस संचालक शोभित अग्रवाल ने कैंटोनमेंट बोर्ड उपाध्यक्ष पर उनकी प्रॉपर्टी में ट्रेसपास करने और ऑफिस खाली कराने को लेकर अदालत में याचिका दायर की थी। सुनवाई में बवेजा की ओर से पेश वकील ने भी अदालत को मामले की जानकारी दी जिसके बाद अब अदालत ने स्टेटस-को लगा लिया है। आगामी सुनवाई 25 जून को होगी।
वहीं, दूसरी ओर चोरी व अन्य मामले में नामजद शोभित अग्रवाल व उनकी मां द्वारा अदालत में दायर अग्रिम जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई होगी। शोभित अग्रवाल ने गत दिनों पुलिस को शिकायत की थी और अदालत में याचिका भी दायर की थी। सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों को सुना और अब 25 जून को सुनवाई के दौरान अजय बवेजा पक्ष को अपना रिप्लाई फाइल करने को कहा है।
बता दें कि सिया वाटिका मैरिज पैलेस में हिसाब को लेकर शोभित अग्रवाल और अजय बवेजा में बीते कुछ समय से विवाद चल रहा था। दोनों पहले पार्टनर थे, मगर अब पार्टनरशिप तोड़ना चाह रहे थे। अजय बवेजा ने अपना ऑफिस मैरिज पैलेस के अंदर ही बनाया हुआ था।
शोभित अग्रवाल ने अजय बवेजा को लीगल नोटिस देकर अपनी प्रॉपर्टी से इस ऑफिस को खाली कराना चाहा था जबकि बवेजा का कहना था कि पहले शोभित अग्रवाल हिसाब क्लियर करते हुए उनके 96 लाख रुपए उन्हें दें जिसके बाद वह ऑफिस को खाली कर देंगे। यह राशि नहीं मिलने पर अजय बवेजा ने ऑफिस खाली नहीं किया था।
आरोप है कि शोभित व उनकी मां ने ऑफिस से बवेजा के कागजात व जरूरी सामान चुरा लिया। इसकी शिकायत भी बवेजा ने कैंट थाना पुलिस से की थी जिस पर पुलिस ने बीते शुक्रवार शोभित व उनकी मां पर केस दर्ज कर लिया था। वहीं, शोभित का आरोप था कि पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसी मामले को लेकर अदालत में उन्होंने याचिका लगाई थी, मगर अदालत अब मामले में 25 जून को सुनवाई करेगी।
अदालत में दोनों पक्षों के वकील ने ये तर्क दिए
- शोभित अग्रवाल के वकील टीएम सिंह का तर्क : यह जमीन शोभित अग्रवाल की है जबकि अजय बवेजा केवल कैटरिंग करते हैं। बवेजा ने जबरन यहां पर ऑफिस में कब्जा कर अपनी नेम प्लेट व बोर्ड तक लगाया है। जगह की पोजिशन शोभित अग्रवाल के पास मौजूद है और बवेजा इस जगह को खाली नहीं कर रहे हैं।
- अजय बवेजा के वकील का तर्क : इस ऑफिस की पजेशन बवेजा के पास है। पहले दोनों में पार्टनरशिप थी और बवेजा का करीब 60-70 लाख रुपए का सामान वहां पड़ा है। आॅफिस को पूरी तरह बवेजा मैनेज कर रहे हैं। इसके अलावा कोर्ट को शोभित पर दर्ज हुए मामले की जानकारी भी दी गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AMipNn
कोई टिप्पणी नहीं