Header Ads

Breaking News

रेलवे स्टेशन के पास ठहरे 50 से अधिक मजदूरों को प्रशासन ने भट्ठा मालिक की मदद से बिहार भेजा

https://ift.tt/2YTgfUc

डाटा गुराना के ईंट-भट्‌ठे पर काम करने वाले मजदूरों को प्रशासन ने ईट भट्ठे मालिक की सहायता से 65 हजार में ट्रक बुक कराकर बिहार के गया के लिए भिजवा दिया। मामले सूचना पाते ही तहसीलदार व लेबर इंस्पेक्टर भी मौके पर पहुंचे।

दरअसल, क्षेत्र के डाटा गुराना में काम करने वाले बिहार के 50 से अधिक मजदूरों को हिसार रेलवे स्टेशन पर छुड़वा दिया गया था। मजदूरों का आरोप था कि उन्हें कई माह से मजदूरी नहीं दी गई है। साथ ही 300 से 400 रुपये देकर भट्ठा मालिक ने हिसार रेलवे स्टेशन पर छुड़वा दिया।

उक्त खबर को भास्कर ने अपने 21 मई के अंक में प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। इस पर संज्ञान लेते हुए तहसीलदार के अलावा लेबर इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। लेबर इंस्पेक्टर सतबीर चौहान ने बताया कि जांच में सामने आया कि भट्ठा मालिक ने मजदूरी के पैसे तो उन्हें दिए हुए हैं। मजदूरों का ठेकेदार से विवाद हो गया था। जिसके कारण मजदूर घर जाने की जिद पर अड़े हुए थे। भट्ठा मालिक ने ही ट्रक कर सभी मजदूरों को हिसार रेलवे स्टेशन पर पहुंचाया था।

अब हिसार रेलवे स्टेशन से 65 हजार में ट्रक बुक करा कर सभी मजदूरों को बिहार के लिए भिजवा दिया गया। मजदूरों ने भी किसी भी तरह की कार्रवाई से मना किया है। मजदूरों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उधर तहसीलदार अमित कुमार का कहना है कि पूरे मामले से श्रम विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया था। मजदूरों को उनके घर पहुंचा दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BwxPFa

कोई टिप्पणी नहीं