Header Ads

Breaking News

सरपंच ने गुरु रविदास मंदिर की जगह में बनवाया सार्वजनिक शौचालय, कार्रवाई के लिए डीएसपी सहगल से मिले बसपा नेता

https://ift.tt/2Z08Gep

पुलिस कर्मचारियाें और बड़ाेली गांव के सरपंच के खिलाफ कार्रवाई की मांग काे लेकर बसपा नेता व गुरु रविदास जागृति कमेटी के पदाधिकारी डीएसपी मनीष सहगल से मिले। बसपा जिलाध्यक्ष करनैल सिंह नगला ने बताया कि 11 जून को बड़ोली में सरपंच ने श्री गुरु रविदास महाराज के मंदिर की जगह में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण शुरू किया। इस बारे में गांव के रविदासिया समाज की कोई सलाह नहीं ली। समाज के लाेगाें ने इसका विरोध किया ताे सरपंच ने समाज के धर्मवीर के विरुद्ध रंजिशन सदर थाना में शिकायत दर्ज करा दी।

धर्मवीर की बेटी सोनिया का आराेप है कि गांव में पुलिस के आने से पहले उनके घर पर पथराव किया गया। जब पुलिस पहुंची तो उसके पिता ने पुलिस को घर में हुए पथराव की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने उसके पिता के साथ ही धक्का-मुक्की की, जिसके चलते वह छत से गिर गए। पुलिस कर्मचारी उसके पिता को अस्पताल ले जाने की बजाए उन्हें वहीं छोड़कर भाग गए।

धर्मवीर को गंभीर चोटों के कारण सेक्टर-32 चंडीगढ़ में दाखिल कराया गया। नगला ने बताया कि इस बारे में थाना सदर में 12 जून को धर्मवीर के परिवार ने शिकायत दी। 15 जून को रविदासिया समाज ने सरपंच के खिलाफ मंदिर में सार्वजनिक शौचालय के निर्माण व धर्मवीर के साथ हुई घटना के विरुद्ध थाना सदर में शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ काेई कार्रवाई नहीं की।

डीएसपी ने आश्वासन दिया कि निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। इस दाैरान बसपा अम्बाला सिटी विधानसभा अध्यक्ष अजमेर जंडली, महासचिव रविंद्र सिंह, हरमेश पंजोखरा, जगत गुरु रविदास जागृति कमेटी ब्लॉक प्रधान ओमदत्त, गुरनाम खैरा, राजेश बाड़ा, रमन ठरवा मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NopVR9

कोई टिप्पणी नहीं