Header Ads

Breaking News

कई साल पहले बनवाया था फर्जी जन्म प्रमाण-पत्र, अब केस दर्ज

https://ift.tt/31fVJ2C

चौधरीवास स्थित पीएचसी की जन्म-मृत्यु शाखा इंचार्ज की तरफ से फर्जीवाड़े का केस दर्ज करवाया है। पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार मुकलान गांव के राजेंद्र, सुरजीत, रामनिवास ने मिलकर राजेंद्र के बेटे का 15 अप्रैल 2004 को फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाया था।

यह पत्र बनवाने के लिए सुरजीत और रामनिवास ने भी गवाह के तौर पर झूठे शपथ पत्र दिए थे। उस समय कार्यरत रजिस्ट्रार ने दस्तावेज देखने के बाद सिविल सर्जन कार्यालय हिसार में भेजे थे। इसके बाद सिविल सर्जन के कार्यालय के पत्र क्रमांक द्वारा 3120 दिनांक 8.4.2013 द्वारा अप्रूवल दी गई। चौधरीवास रजिस्ट्रार द्वारा जन्म प्रमाण पत्र जारी किया गया था। मोहाली के सेक्टर 69 स्थित मकान नंबर 3642 में गुरविन्द्र सिंह पुत्र चंचल सिंह द्वारा नोटिस भेजा गया था।

पुलिस द्वारा सत्यापित जन्म तिथि 10.01.2001 मिली थी। जन्मतिथि की गांव में जांच करने पर पाया कि स्कूल में जन्म तिथि 10.01.2001 और स्कूल में एडमिशन की तारीख 13.07.2006 दर्शायी है। आंगनबाड़ी के रजिस्टर में जन्म तिथि 6.2.2002 दर्शायी है। इन तथ्यों के चलते उजागर हुआ कि राजेन्द्र ने जानबूझकर प्रमाण पत्र बनवाया था। इसलिए 17.03.2013 को जारी जन्म प्रमाण पत्र जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर 45 है जिसमें जन्म तिथि 15.04.2004 है को निरस्त कर दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VkRv6e

कोई टिप्पणी नहीं