Header Ads

Breaking News

प्रॉपर्टी टैक्स की 31 फाइलें निपटाईं, दाे हफ्ते में 103 लोगों की समस्या हुई दूर

https://ift.tt/31fVJ2C

नगर निगम ने गुरुवार को लगे जनसुनवाई कैंप में 31 फाइलों का निपटान किया। जब से नगर निगम में जनसुनवाई की है तब से अब तक प्रॉपर्टी टैक्स की 103 फाइलाें का समाधान किया जा चुका है। संयुक्त आयुक्त शालिनी चेतल, उप निगम आयुक्त डाॅ. प्रदीप हुड्डा ने विभिन्न विभागों की समस्याओं का निपटान किया।

जेसी शालिनी चेतल ने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स की जनसुनवाई में लोगों की समस्या का मौके पर समाधान किया जाता है। उप निगम आयुक्त डाॅ. प्रदीप हुड्डा ने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स जनसुनवाई में लोगों की संख्या बढ़ रही है। हमारा प्रयास है कि शहरवासी की समस्याओं का ऑन द स्पाॅट समाधान हो सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31ewgXv

कोई टिप्पणी नहीं