Header Ads

Breaking News

50 रोगी ऐसे जिन्होंने नहीं किया ट्रैवल, 29 लोग संक्रमितों के संपर्क में आकर हुए पॉजिटिव, मई के अंत में आने शुरू हुए नॉन ट्रैवल हिस्ट्री पेशेंट

https://ift.tt/2Vjkgjv

जिले में कोरोना रोगियों की संख्या बढ़कर 214 पहुंच गई है। अब तक के आंकड़ों के एनालिसिस में सामने आया है कि इनमें से 50 रोगी ऐसे हैं जिनकी कोई ट्रैवलिंग हिस्ट्री नहीं है। हिसार से बाहर नहीं गए। अपने घर या प्रतिष्ठानों में रहे। फिर भी वायरस अटैक हुआ। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नॉन ट्रेवलिंग हिस्ट्री वाला पहला रोगी 29 मई को ढाणा खुर्द में डिटेक्ट हुआ था। तभी से इस तरह के केसों की संख्या में वृद्धि जारी है। यह चिंता का विषय बन गया है। इस तरह के केस न खुद सुरक्षित हैं और न ही इनके संपर्क में आने वाले लोग।

यही वजह है कि नॉन ट्रेवलिंग केस वाले एरिया में मास सैंपलिंग एवं सर्वे करवाया जा रहा है, ताकि संक्रमण का कम्युनिटी ट्रांसमिशन रोका जा सके। इनके अलावा 29 रोगी ऐसे हैं जोकि हॉट स्पॉट जिलों व राज्यों से आए अपने परिजनों, रिश्तेदारों के सीधे संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं।

महामारी विद् बोलीं : किसी को काॅन्टेक्ट का नहीं पता, जिन्हें पता है वे बताते नहीं
मलेरिया विभाग में महामारी विद् डॉ. शिल्पी ने बताया कि हिसार जिले में कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू नहीं हुआ है। अभी कोविड की दूसरी स्टेज कांटेक्ट टू कांटेक्ट को नियंत्रित में करने में फ्रंटलाइन टीम जुटी हुई है। संक्रमितों में ऐसे लोग भी शामिल हैं जिनकी ट्रेवलिंग हिस्ट्री नहीं है। फिर भी जाने-अनजाने किसी न किसी हॉट स्पॉट जिलों व राज्यों से आए लोगों के संपर्क में जरूर आए हैं। चाहे उनके अपने परिजन, रिश्तेदार हो या फिर कोई अन्य।

हमारी पड़ताल में कुछ रोगी ऐसे भी मिले हैं जोकि कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए थे। जिनकी उन्हें जानकारी नहीं थी। ऐसे भी रोगी हैं जोकि खुद तो कहीं नहीं गए मगर उनके संपर्क में हॉट स्पॉट एरिया से आने वाले लोग जरूर थे। कुछ बताने से हिचक रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हिसार बस स्टैंड पर यात्री लाइन में लगकर टिकट लेते हुए। यात्रियों की भीड़ लगी रही। सोशल डिस्टेंस का ध्यान नहीं रखा जा रहा।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dt6ZLG

कोई टिप्पणी नहीं