Header Ads

Breaking News

कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए करेंगे रेड

https://ift.tt/3g4BUzB

कन्या भ्रूण हत्या पर पूर्णरूप से अंकुश लगाने के लिए संदिग्ध स्थानों पर रेड मारना जरूरी है। इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग मिलकर प्रयास करें। महिला शिक्षण संस्थानों में बेटियों के सम्मान के प्रतीक जागरूकता सामग्री लगाई जाए।

यह बात एडीसी डॉ. मनोज कुमार ने सोमवार को डीआरडीए सभागार में महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में जिला टास्क फोर्स की मीटिंग में कही।

दूसरी और तीसरी लड़की के जन्म पर दिए जाएं बधाई पत्र
एडीसी ने बताया कि गांवों में नारी चौपाल आदि कार्यक्रमों का आयोजन करवाया जाए। इसी प्रकार से दूसरी व तीसरी लड़की के जन्म पर माता-पिता को बधाई पत्र दिए जाएं। इस पर जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रणीता गोस्वामी ने बताया कि सरकार व विभाग के निर्देशानुसार गांवों व खंड स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। महिलाओं व बच्चों को इनमें शामिल किया जाता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BpqZSr

कोई टिप्पणी नहीं