Header Ads

Breaking News

आज धनु में प्रवेश करेंगे बृहस्पति, 6 राशियों के जातकों को लाभ

https://ift.tt/3g4BUzB

आज बृहस्पति धनु में प्रवेश करेंगे। इस बदलाव से 6 राशियों के जातकों को लाभ होगा। ज्योतिषाचार्य मनोज कुमार ने बताया कि अभी ये ग्रह वक्री चल रहा है। इसका अर्थ है कि अभी सभी राशियों को इस ग्रह का शुभ प्रभाव नहीं मिल पा रहा है। देव गुरु बृहस्पति वक्री रहते हुए आज से धनु राशि में आ जाएंगे। फिर ये ग्रह 13 सितंबर को मार्गी होगा। इसके बाद 20 नवंबर तक इसी राशि में रहेगा।
ज्योषिचार्य के अनुसार राशि परिर्वतन से गुरु और राहु का दृष्टि संबंध बनेगा। इस अशुभ याेग का प्रभाव देश-दुनिया के साथ ही सभी राशियों पर भी पड़ेगा। बृहस्पति के राशि बदलने से बड़े राजनीतिक और भौगोलिक बदलाव होने की संभावना है। गुरु के प्रभाव से छह राशियों के लिए समय ठीक नहीं रहेगा, वहीं अन्य 6 राशियों के लिए लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। जुलाई से चतुर्मास शुरु होने पर विवाह पर करीब पांच माह का ब्रेक लग जाएगा। आज भी शुभ मुहूर्त है।

ये भी जानें | किस राशि पर क्या पड़ेगा असर, किसे होगा फायदा

मेष- धनु राशि में गुरु वक्री होना आपके लिए शुभ रहेगा। इसके प्रभाव से जॉब और बिजनेस में अच्छा समय शुरू हो जाएगा। इस दौरान आप बड़े फैसले ले सकते हैं।
वृष- गुरु के कारण आपको अचानक फायदा मिल सकता है। जॉब और बिजनेस से जुड़ी नई बाते सीखेंगे। और बड़े लोगों से मदद मिलेगी।
मिथुन- बृहस्पति के प्रभाव से आपके लिए अच्छा समय रहेगा। कामकाज में स्थिरता आ सकती है। नए लोगों से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। रोजमर्रा के कामों में फायदा हो सकता है। साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कर्क- बृहस्पति की चाल में बदलाव होना सामान्य रहेगा। इस दौरान सोचे काम पूरे होंगे लेकिन परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। उसका लाभ भी कम मिल पाएगा। किसी भी तरह के कर्ज से बचना चाहिए।

सिंह- इस दौरान नई योजनाएं बन सकती हैं। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। बृहस्पति के प्रभाव से संतान संबंधी चिंता दूर हो जाएगी। ऐसे योग हैं।

कन्या- गुरु के राशि बदलने से आपकी सुख-सुविधाएं बढ़ सकती हैं। प्रॉपर्टी के संबंधी मामलों से फायदा मिलेगा। वाहन खरीद सकते हैं।

तुला- बृहस्पति के कारण नौकरी और बिजनेस में मेहनत बढ़ेगी। साथ काम करने वाले लोगों की मदद न मिलने से इससे तनाव महसूस करेंगे।

वृश्चिक- बृहस्पति के कारण आपकी इनकम और सेविंग प्रभावित हो सकती है। खर्च बढ़ने के योग हैं। लेन-देन और निवेश में सावधानी की जरूरत है।

धनु- गुरु के राशि बदलने से खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। सकारात्मक सोच के साथ जॉब और बिजनेस को आगे बढ़ेंगे। धर्म और अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। कई मामलों में किस्मत का साथ मिल सकता है।

मकर- आपके लिए शुभ संकेत नहीं हैं। इन दिनों भागदौड़ बढ़ सकती है। दुश्मन परेशानी बढ़ा सकते हैं। सेहत के मामले में समय ठीक नहीं है।

कुभ- आपकी इनकम प्रभावित हो सकती है। नई योजनाएं तो बनेंगी लेकिन काम नहीं होगा। खर्च बढ़ सकते हैं। मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं, विवाद की संभावना है।

मीन- आपको मेहनत का काम ही फल मिलेगा। माता-पिता की सेहत को लेकर चिंता होगी। प्रॉपर्टी सुख मिलेगा लेकिन संतुष्ट नहीं होंगे। कामकाज में अधूरापन रहेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VsC7ow

कोई टिप्पणी नहीं